Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 गुरुवार शाम


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान व महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ0 सरिता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। यह जनता और भाजपा के कार्यकता अच्छी तरह से जान चुके है इसलिए भाजपा से सभी का मोह भंग होता जा रहा है। जिसका परिणाम उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसी कड़ी में पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के सहयोग से आज डॉ0 सरिता अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं0 सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति व झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा महिलाओं का सिर्फ दोहन व उत्पीड़न करना जनती है उनका सम्मान करना नही। भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही आज महिलाओं की रसोई बहुत महंगी हो चुकी है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। चिकित्सा व शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस बार सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने डॉ0 सरिता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में महिलाओं का कोई स्थान व सम्मान नही है। भाजपा महिलाओं को सम्मान देने की कोरी घोषणाएं तो करती है लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा महंगाई की मार महिलाओं पर ही पड़ी है। घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि, खाद्य पदार्थों के बड़े हुए दामों ने आम व्यक्ति की रसोई का जायका बिगाड़ कर रख दिया है। भाजपा के नेता महिलाओं के ऊपर लबे चौड़े भाषण तो दे देते है लेकिन बराबर का सम्मान देते हुए बहुत कतराते है। उनको हर समय यह डर रहता है कि महिलाएं इनसे आगे न निकल जाएं इसलिए यह महिलाओं की अवहेलना करते है। नारी शक्ति इनको विधानसभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अंसारी, सोम प्रधान, वैभव कुमार, गुलबहार, आशीष राजपूत, देव राणा, अक्षय, तरुण शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]