Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]











 देहरादून। उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी जी ने आज सुबह सुबह 10 बजे आरटीओ का औचक निरीक्षण किया । आरटीओ में मचा हड़कंप । 

आरटीओ दिनेश पथोई समेत कई कर्मचारी 10.30 तक भी अनुउपस्थित । सीएम ने आरटीओ को किया सस्पेंड । कई के वेतन रोकने के आदेश । 

आम जनता 9 बजे से लाइन लगा अपने कार्य करवाने के लिये इंतज़ार में दिखाई दिये ।  


 


जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली धामी सरकार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारी समय से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एस एस संधू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच आरटीओ से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 10:00 बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

धामी के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 80 फ़ीसदी कर्मचारी नदारद दिखे जिसके बाद मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से आरटीओ दिनेश पटोई को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। यही नहीं कार्यालय से नदारद सभी कर्मचारियों के वेतन को भी रोकने के निर्देश दिए हैं।











From CM Pushkar Singh Dhami FB

आज राजपुर रोड, देहरादून स्थित आर.टी.ओ. कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इस अनुशासनहीनता को देखते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) दिनेश चंद्र पिठोई पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को अन्य जो भी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने हेतु निर्देशित किया।



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]