*गलज्वाड़ी की अंजना थापा के भारतीय महिला फुटबाल टीम में सेलेक्शन पर बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*
*देहरादून 25 जून*, राजधानी देहरादून के गलज्वाड़ी इंदिरानगर के मन बहादुर थापा की पुत्री अंजना थापा का भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (अंडर 20) में चयन हुआ है। आज अंजना थापा ने स्थानीय विधायक तथा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शिविर कार्यालय में भेंट की।
अंजना राष्ट्रीय टीम के साथ उड़ीसा में कैम्प करके आई हैं। कैबिनेट मंत्री द्वारा अंजना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे राज्य में एक से बढ़ कर एक प्रतिभाएं हैं। अंजना ने क्षेत्र का तथा राज्य का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर अंजना के पिता मन बहादुर थापा भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.