सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देहरादून रीजन में टॉप करने वाली दून की अग्रिमा प्रधान को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
अग्रिमा के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल एसके प्रधान एवं माता सुभाश्री प्रधान को भी बधाई दी।
देहरादून। सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देहरादून रीजन में टॉप करने वाली दून की अग्रिमा प्रधान को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया साथ ही अग्रिमा के माता पिता को भी सम्मानित किया।
शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रिमा प्रधान को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अग्रिमा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। द एशियन स्कूल में अध्ययनरत अग्रिमा प्रधान ने बताया की वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। अभी वह शहर के एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता को दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान अग्रिमा के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल एसके प्रधान एवं माता सुभाश्री प्रधान को बधाई दी। स्पीकर ने आशा जताई कि इसी प्रकार अग्रिमा प्रधान कड़ी मेहनत एवं लगन से भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूकर अपने परिवार सहित प्रदेश का नाम रोशन करेंगी
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.