बधाई...उत्तराखंड
उत्तराखंड की पत्रकार बिरादरी के लिए गौरवान्वित होने का एक और अवसर है। सिर्फ पत्रकार बिरादरी ही क्यों, उत्तराखंड के खेल जगत और सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए भी भी यह गर्व का विषय है। उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसियेशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) का उपाध्यक्ष चुना गया है। अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई है, जब उसका कोई निवासी टेबल टेनिस की नेशनल फेडरेशन का पदाधिकारी चुना गया। नई दिल्ली में हुए चुनाव में चेतन गुरुंग को कुल 59 में से रिकॉर्ड 54 मत प्राप्त हुए। साढ़े तीन दशक लंबी बहुआयामी पत्रकारिता में चेतन गुरुंग लंबे समय तक उत्तराखंड के बेहतरीन खेल पत्रकार के तौर पर भी ख्यात रहे हैं। दून दर्पण से पत्रकारिता का सफर आरंभ करने वाले चेतन एक दशक से भी ज्यादा तक अमर उजाला-देहरादून के स्टेट ब्यूरो हेड रहे हैं। साल-2007 में उत्तरांचल प्रेस क्लब का अध्यक्ष रहे चेतन उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं। चेतन जी को उत्तरांचल प्रेस क्लब की और गोर्खा इंटरनेशनल की ओर से इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं....
संजय मल्ल


No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.