https://fb.watch/hYov9YwFgD/
#humanity
#noblecause
देहरादून। कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच जनपद भ्रमण पर निकले पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर , विभिन्न स्थानों पर खुले आकाश के नीचे सो रहे जरुरत मंद लोगो को वितरित किये जैकेट व कंबल, पुलिस के लिये आँखो मे दिखा प्यार, मिली ढेर सारी दुआ।
दिनांक 05-06/1/23 की देर रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच जनपद भ्रमण पर निकले। सबसे पहले रात्रि 12.00 बजे घंटा घर पहुंचे, जहां सड़क किनारे खुले में सो रहे गरीब असहाय व्यक्तियों को देखकर महोदय रुके, मौके पर ही प्रत्येक व्यक्ति से उसकी जानकरी लेते हुये सभी को जैकेट पहनाई व कंबल वितरित किए। साथ ही सभी व्यक्तियों के लिए चाय व बिस्किट की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात महोदय द्वारा दर्शनी गेट, लालपुल, आईएसबीटी, रिस्पना पुल प्रेमनगर व अंत मे दून चौक पहुँचे, जहाँ पहुंचकर महोदय द्वारा सड़क किनारे सो रहे व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें गर्म कंबल व जैकेट वितरित कर चाय व बिस्कुट दिए गए। सभी व्यक्तियों से बातचीत कर उन्हें पुलिस की ओर से हर संभव सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने जनपद के सक्षम लोगों से गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया ताकि गरीब व असहाय लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करे। इसके लिए महोदय द्वारा लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने स्तर से जो भी गर्म कपड़े, कंबल आदि गरीब लोगों को देना चाहते हैं, वे उसे अपनी नजदीकी थानों में दे सकते हैं, पुलिस द्वारा उसे तत्काल जरूरतमंद लोगों तक मुहैया कराया जाएगा। वस्त्र एवं कंबल वितरण के दौरान सभी लोगो की आंखों में पुलिस के लिये प्यार दिखा, कई व्यक्तियों नें कहा की पुलिस का ऐसा रूप उन्होंने पहले न कभी देखा और न सुना तथा पुलिस कप्तान व पुलिस टीम को ढेर सारी दुआये दी। उक्त भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी डालानवाला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, थानाध्यक्ष रायपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरूकॉलोनी व अन्य चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
#UttarakhandPolice #HumanInKhaki
#खाकी_में_इंसान #UKPoliceStrikeOnCrime
#police #Crime #news #awareness

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.