देहरादून दिनांक 26/02/2023 को पवेलियन ग्राउंड में हुए फुटबॉल महाकुंभ में " उत्तराखंड फुटबॉल क्लब 50+" की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए "50+ कैटेगरी में " यू के मास्टर्स को 1- 0 से,दिल्ली लायंस को 5 - 0 ,एवम फाइनल में दून डायमंड शिवालिक को 3 - 2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस कामयाबी के लिए हम "उत्तराखंड फुटबॉल क्लब 50+" टीम के खिलाड़ियों एवम क्लब को सपोर्ट करने वालों का दिल से बधाई देते हैं।
दिनांक २६-०२-२०२३ को पवेलियन मैदान में हुऐ फुटबॉल महाकुंभ में हमारे हाथीबड़कला सालावाला से फुटबॉल को जीवित रखने वाले हमारे ५०+ खिलाड़ियों ने अपने दमखम को पुनः दर्शाते हुए उक्त प्रतियोगिता में फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर हम सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया जिसके लिए हम टीम के समस्त खिलाड़ियों एवं प्रबंधन को हार्दिक बधाई देते हैं।आप सभी भविष्य में भी क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपना मार्गदर्शन देते रहें और फुटबाल के इस एतिहासिक खेल को जीवित रखने में अपना योगदान देते रहें।










No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.