सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में गत वर्षाे की भाँति सीआईएससीई बैच 2022-2023 को खेलों व शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पैट्रीशियन सोसाइटी के प्रोविंस हैड (इंडिया एंड घाना) ब्रदर जेरोम एलनस्, सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ, सुपीरियर व स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसने सभी के मन को मोह लिया। समारोह का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मैनोराइट ऑफ द इयर अदिता जैन, स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार सिद्धार्थ चावला को मिला। आदित्य विक्रम सिंह को इंगलिश, साइकोलॉजी और बायोलॉजी, पार्थ जिंदल को कॉमर्स, लक्ष्य गुप्ता को केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस, सैयद अखियर अली को ज्योग्राफी, पोलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स व अदिता जैन और क्षितिज रूंगटा को संयुक्त रूप से फिजिकल एजुकेशन में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। छात्रों को स्पोर्टस् व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए क्रमशः पुरस्कार दिए गए।
कलरस् फॉर फुटबॉल-हरकरन वीर सिंह, सक्षम जैन, अर्णव कश्यप, देवांश सिंह, एबल मैथ्यू, वरुण टंडन और हर्षित बंसल। कलरस् फॉर हॉकी- शिखर सिन्हा, मुकुंद अग्रवाल , कलरस् फॉर बास्केट बॉल-अनुराज श्रीवास्तव, श्रेयांश आनंद, लक्ष्य गुप्ता, कलरस् फॉर क्रिकेट- क्षितिज रूंगटा, कलरस् फॉर बैडमिंटन- अर्णव कश्यप, गुनिन अरोड़ा, कलरस् फॉर टेबिल टेनिस-अजितेश मेहरोत्रा, कलरस् फॉर स्केटिंग एंड रोलर हॉकी – सैयद अखिइयर अली, सिद्धार्थ चावला, समर्थ बजाज, कलरस् फॉर चौस-यशवंत राय, कलरस् फॉर जिमनास्टिकस्- ईशान मोहन शर्मा, अंश शर्मा व वंश शर्मा, कलरस् फॉर म्यूजिक-अक्षत पडियार, कलरस् फॉर कोरियोग्राफी- अंश शर्मा व वंश शर्मा, कलरस् फॉर ऑर्ट एंड पेटिंग-सार्थक शर्मा व मनोविराज चंद, कलरस् फॉर शूटिंग-आदित्य विक्रम सिंह, अजितेश सिंह ढिल्लन, पुनीत सिंह बरार, सुजल अग्रवाल, कलरस् फॉर टेनिस- सिद्धार्थ चावला, कलरस् फॉर ड्रमैटिक्स- ईशान मोहन शर्मा, कलरस् फॉर डिबेट-पार्थ जिंदल, कलरस् फॉर प्रिंट मीडिया-मोक्ष जैन व मनोविराज चंद, कलरस् फॉर एवी टीम एंड मूवी मेकिंग- अंश शर्मा व वंश शर्मा। इस मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलता है। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ, सुपीरियर व स्पोर्ट्स इंचार्ज ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सीनियर को-ओर्डिनेटर पीडी जायसवाल, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीआईएससीई बैच 2022-2023 के अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक और सभी छात्र उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.