Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


















देहरादून। सिविल डिफेंस उत्तरी प्रभाग की बैठक आयोजित हुई । बैठक में उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा संगठन श्यामेन्द्र कुमार साहू की नियुक्ति पर सभी वार्डनोें द्वारा उनका हार्दिक अभिनन्दन किया गया। प्रभागीय वार्डन डॉ. विश्व रमन द्वारा सभी वार्डनों का परिचय नवनियुक्त उपनियंत्रक से कराया गया।

नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक राजपुर रोड़ स्थित भारत फर्नीचर प्रतिष्ठान में आहूत की गयी जिसमें उपनियंत्रक का सभी वार्डनों द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया व उपनियंत्रक द्वारा वरिष्ठ वार्डनों को पदोन्नति पत्र आवंटित किये गये। सभी से अपेक्षा की गयी कि सभी वार्डन अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भलीभांति करेंगे। उनके द्वारा सिविल डिफेंस के अभी तक हुए कार्यों पर जानकारी ली गयी व आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें क्रियान्वित करने पर चर्चा की गयी।


विगत अच्छे कार्य करने वाले वरिष्ठ वार्डनों को सहराया गया और उन्हे पदोन्नत कर पदोन्नति पत्र आवंटित किये गये जिसमे  संजय मल्ल, आरक्षित पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-2,  नीरज उनियाल, डा. राखी उपाध्याय, महेश चन्द्र गुप्ता, घटना नियंत्रक अधिकारी (ICU), बीना उपाध्याय, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-9, सर्वेश कुमार, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-5, डॉ. नयना श्रीवास्तव, पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-11,  शारदा गुप्ता, आरक्षित पोस्ट वार्डन, रईस फातिमा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-6, पंकज जोशी, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-1, हरीश पन्त, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-7, रीना वर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-11, उमेश डोभाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-3, प्रदीप शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डन, पोस्ट नं.-2 को पदोन्नति किया गया। 


बैठक में सहायक उपनियंत्रक रमेश चन्द्र शर्मा, प्रभागीय वार्डन डॉ. विश्व रमन सहित बहुत पोस्टों के वार्डन उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]