Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]



निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखंड, देहरादून श्री केवल खुराना (आई. पी. एस.)के कुशल नेतृत्व,पर्यवेक्षण, दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा कोर को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से भली भांति संपादित करने तथा आम जन मानस में नागरिक सुरक्षा की छवि बेहतर बनाने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2024 (सोमवार) को श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा देहरादून की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर पोस्ट संख्या 08, 09 तथा 10 उत्तर प्रभाग की मासिक  संयुक्त बैठक स्थानीय विद्यालय फूलचंद नारी शिल्प बालिका इंटर कालेज, चकराता रोड, देहरादून में अपराह्न 04:00 बजे आयोजित की गयी। बैठक में उक्त पोस्टों के वार्डनों द्वारा सयुंक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। 

 उक्त बैठक में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 के सपने को साकार करने के लिये शीघ्र ही एक नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान रैली का आयोजन किये जाने हेतु चर्चा की गई, जिसमे समस्त वार्डनों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर समाज को नशे के प्रति जागरूक करने के लिये एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।

उक्त बैठक में वार्डनों द्वारा समाज में नागरिक सुरक्षा संगठन की छवि को बेहतर बनाने तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रचार-प्रसार हेतु नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस  मनाने के लिए वार्षिक प्रोग्राम का आयोजन व्यापक स्तर पर किए जाने तथा राष्टीय पर्व में वार्डनों द्वारा प्रतिभाग करने हेतु सुझाव दिए गए। उक्त बैठक में  नागरिक सुरक्षा के कार्यो को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सफल बनाने एवं समाज मे नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव संबंधी समय समय पर प्रशिक्षण कराए जाने तथा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये वार्डनों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। साथ ही उक्त प्रशिक्षण एवं  बैठको को निरंतर चलाये जाने तथा आम जनता को नागरिक सुरक्षा से जोड़ते हुए अवैतनिक वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने का सुझाव वार्डनों द्वारा दिया गया। वार्डेनों की यूनिफॉर्म तथा जैकेट का पुनः निर्धारण किए जाने का सुझाव वार्डनो द्वारा दिया गया, पोस्टों के लिए एक सरकारी कार्यालय हेतु स्थान का निर्धारण  किए जाने का प्रस्ताव उक्त बैठक में रखा गया ताकि समय-समय पर पोस्टों की बैठकों का आयोजन तथा सुचारू रूप से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जा सके।  पोस्टों के अनुसार माहवार स्वास्थ्य शिविर, पॉलिथीन उन्मूलन, प्लास्टिक उन्मूलन तथा पौध रोपण आदि का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने हेतु जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर समाज के प्रतिष्ठित तथा प्रभावशाली व्यक्तियों को नागरिक सुरक्षा संगठन से जोड़ने का काम वार्डनों द्वारा किया जाए तथा आई कार्ड बनाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। वार्डनों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जो वार्डन सक्रिय नही हैं या नागरिक सुरक्षा में अपनी सेवाएं नही देना चाहते हैं उन्हें नागरिक सुरक्षा संगठन से पृथक किये जाने का सुझाव दिया गया। उपनियंत्रक  महोदय द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जो वार्डन उच्च पदों पर पदस्थ हैं तथा जिन वार्डनों की पदोन्नति की गई है वह  जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा अपने अधीनस्थ वार्डनों का हौसला बढ़ाने का कार्य करें। परिवार रजिस्टरों को अद्यतन किये जाने हेतु वार्डनों द्वारा सुझाव दिया गया।

    

 उक्त बैठक में उपस्थिति निम्नवत रही:-

1.   श्री संजय मल्ल, पोस्ट वार्डन(आ0)।  

2. श्री नीरज कुमार उनियाल, आई सी ओ।

3. श्री विनोद कुमार यादव, आई सी ओ।

4. स0 बलविंदर सिंह, आई सी ओ

5. श्री विजेंद्र प्रताप सिंह, पोस्ट वार्डन(आ0)।

6. श्रीमती बीना उपाध्याय, पोस्ट वार्डन।

7. श्री महेश चंद भट्ट, पोस्ट वार्डन।

8. श्री अनुराग शर्मा, पोस्ट वार्डन।

9. डॉ0 संजीव कुमार, पोस्ट वार्डन।

10. श्री मनोज सोनकर, सैक्टर वार्डन।

11. श्री कमल सिंह रजवार, उप पोस्ट वार्डन।

12. श्री दीपक चौहान, सैक्टर वार्डन।

13. श्री घनश्याम काण्डपाल, सैक्टर वार्डन।

14. श्री चरणजीत कौशल, सैक्टर वार्डन।

15. श्री प्रदीप सैनी, सैक्टर वार्डन।

16. श्री प्रमोद कुमार राणा, सैक्टर वार्डन।

17. श्रीमती सुमन चौहान।

18. श्रीमती कल्पेश्वरी डोभाल, सैक्टर वार्डन।

19. श्री नित्यानंद चमोली, सैक्टर वार्डन।

20. श्री मुनीश कुमार मित्तल, सैक्टर वार्डन।

21. श्री हरीश कुमार नारंग, सैक्टर वार्डन।

22. श्री नितिन रोक्सवेल, सैक्टर वार्डन।

23. श्री कुलदीप रावत, सैक्टर वार्डन।

24. श्री सुधीर कुमार, सैक्टर वार्डन।

25. श्री उमेश डोभाल , उप पोस्ट वार्डन।

26. श्री अब्दुल हमीद, वैयक्तिक सहायक, ना0सु0।

27. श्री प्रवीन कुमार भारद्वाज, प्रभागीय लिपिक, ना0सु0।

      अंत में  श्री नीरज उनियाल, आई सी ओ  द्वारा सभी उपस्थित वार्डन का धन्यवाद व्यक्त कर उक्त मासिक बैठक का समापन किया गया।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]