Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखंड, देहरादून IG श्री केवल खुराना IPS के कुशल नेतृत्व,पर्यवेक्षण, दिशा-निर्देश एवं नव नियुक्त मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा श्री कमल कुमार घनशाला, चेयरमैन ग्राफिक एरा के  मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा कोर को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से भली भांति संपादित करने तथा आम जन मानस में नागरिक सुरक्षा की छवि बेहतर बनाने हेतु श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा देहरादून की अध्यक्षता में 
दिनांक 05  मार्च 2024
और
दिनांक 06  मार्च 2024 को
विशेष बैठक आयोजित की गयी



दिनांक 05  मार्च 2024 (मंगलवार) को नागरिक सुरक्षा कोर के  दक्षिण प्रभाग के पोस्ट संख्या 09, 10, व 11 की विशेष संयुक्त बैठक पोस्ट वार्डन श्री चरनजीत के निवास स्थान पर देहरादून में सांय 04:00 बजे आयोजित की गयी। बैठक में उक्त पोस्टों के वार्डनों द्वारा सयुंक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक के दौरान 03 नए व्यक्तियों द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन से जुड़ने के लिये आवेदन पत्र भी दिए गए।

उक्त बैठक में उपस्थिति निम्नवत रही:-

1. स0 बलविंदर सिंह, आई सी ओ।

2. श्री चरनजीत कौशल, पोस्ट वार्डन।

3. श्री शिवम अग्रवाल, उप पोस्ट वार्डन।

4. श्री  पुल्कित गुप्ता, सैक्टर वार्डन।

5. श्री नवीन मित्तल, सैक्टर वार्डन।

6. श्री अंकुर शर्मा, सैक्टर वार्डन।

7. श्री शिव कुमार , सैक्टर वार्डन।

8. श्री नितिन गोयल, सैक्टर वार्डन।

9. श्रीमती अंजली रावत, सैक्टर वार्डन।

10. श्री मोहित मेहता।

11. श्री अमित पांडेय।

12. श्री गुरु चरण कौशल।

13. श्री अब्दुल हमीद, वैयक्तिक सहायक, ना0सु0।

14. श्री प्रवीन कुमार भारद्वाज, प्रभागीय लिपिक, ना0सु0

15. लक्ष्मण बोथयाल,स्टाफ


और दूसरी विशेष बैठक



दिनांक 06  मार्च 2024 (बुद्धवार) को नागरिक सुरक्षा कोर के  दक्षिण प्रभाग की पोस्ट संख्या 10 की विशेष बैठक पोस्ट वार्डन श्री हरजीत सिंह, पोस्ट वार्डन के निवास स्थान पर देहरादून में सांय 04:00 बजे आयोजित की गयी। 

उक्त बैठक में उपस्थिति निम्नवत रही:-

1. श्री हरजीत सिंह, पोस्ट वार्डन।

2. श्री गुरजिंदर सिंह, सैक्टर वार्डन।

3. श्री दिनेश अरोड़ा,सैक्टर वार्डन।

4. श्री महेश डोरा, सैक्टर वार्डन।

5. श्री गगन ढींगरा, सैक्टर वार्डन।

6. श्री सतीश कुमार, सैक्टर वार्डन।

7. श्री जितेंद्र जायसवाल, सैक्टर वार्डेन।

8. श्री अक्षय ग्रोवर, सैक्टर वार्डन।



उक्त दोनों बैठको में  नागरिक सुरक्षा के कार्यो को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सफल बनाने एवं समाज मे नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव संबंधी समय समय पर प्रशिक्षण कराए जाने तथा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये वार्डनों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। पोस्टों के अनुसार माहवार स्वास्थ्य शिविर, पॉलिथीन उन्मूलन, प्लास्टिक उन्मूलन तथा पौध रोपण आदि का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने हेतु जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर समाज के प्रतिष्ठित तथा प्रभावशाली व्यक्तियों को नागरिक सुरक्षा संगठन से जोड़ने का काम वार्डनों द्वारा किया जाए तथा आई कार्ड बनाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। उक्त  बैठक में वार्डनों द्वारा सुझाव दिया गया कि वार्डनों के नाम सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस चौकी अथवा थाने में दर्ज करवाये जाये, जिससे कि आपातकाल के दौरान निर्विघ्न रूप से सामाजिक कार्य किये जा सके तथा संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज को पोस्टों की बैठकों में प्रतिभाग करने हेतु सूचित किये जाने का सुझाव दिया गया। 

इस संबंध में उपनियंत्रक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही एसएसपी देहरादून को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

उक्त बैठक में निर्वाचन ड्यूटी, किरायदारों के सत्यापन, मच्छी बाजार में अतिक्रमण तथा तथा ट्राफिक ड्यूटी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।


Editor

Sanjay Mall

Post wardern (R) 

Civil Defence



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]