नव नियुक्त मुख्य वार्डन डॉo कमल घनसाला जी के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के बिंदुओं के क्रियान्वयन हेतु उपनियंत्रक श्यामेंद्र कुमार साहू के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.03.2024 को दक्षिण प्रभाग की पोस्ट संख्या 02 की बैठक का आयोजन श्री विपिन खंडूरी, सैक्टर वार्डन के निवास स्थान चन्द्रनगर देहरादून में किया गया। उक्त बैठक में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में प्रत्येक पोस्टवार वार्डनों को दिए जाने वाले life support training के कियान्वयन तथा 30 से 35 व्यक्तियों को निःशुल्क हेल्थ चेकअप किये जाने पर उक्त बैठक में चर्चा की गयी। नागरिक सुरक्षा संगठन उक्त पोस्ट के समस्त वार्डनों को life support training प्राप्त करने के लिये प्रबल इच्छा जताई, उक्त प्रशिक्षण तथा निःशुल्क हेल्थ चेकअप हेतु ग्राफिक एरा हॉस्पिटल से संबंधित वार्डनों को ले जाने हेतु बसें भी उपलब्ध करवाई जाएगी, उक्त प्रशिक्षण दो दिवस के अंदर ही प्रारंभ की जाएगी। उक्त प्रशिक्षण एवं हेल्थ चेकअप के लिये उपनियंत्रक तथा उनकी कार्यालय टीम द्वारा निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
उत्तर व दक्षिण प्रभाग के 11-11 पोस्टों के वार्डनों का तिथिवार प्रशिक्षण अभियान निरन्तर चलाया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण से समस्त वार्डन लाभान्वित होंगे तथा आम जनमानस को उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देंगे, इस प्रशिक्षण से आम जनमानस में नागरिक सुरक्षा विभाग की छवि बेहतर होगी, जिससे नव नियुक्त चीफ वार्डन के सपने को साकार करने हेतु युद्ध स्तर पर निरंतर बैठकें आयोजित की जाती रहेगी, मुख्य वार्डन द्वारा किये गए घोषणाओं को धरातल में उतारने हेतु सभी वार्डनों के साथ नई ऊर्जा तथा उत्साह से निरन्तर बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी।
उक्त बैठक में निम्न वार्डन उपस्थित रहे:-
1. श्री ओम प्रकाश पांडेय, पोस्ट वार्डन।
2. वीरेंद्र खंडूरी, उप पोस्ट वार्डन।
2. श्री विपिन खंडूरी, सैक्टर वार्डन।
3. श्री राजकुमार प्रजापति, सैक्टर वार्डन।
4. श्री गौरव खेड़ा, सैक्टर वार्डन।
5. श्री पवन कुमार, सैक्टर वार्डन।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.