Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


 जिला निर्वाचन अधिकारी दून ने अंतिम आंकड़ों के साथ की मतदान समाप्ति की घोषणा

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई । जानकारी के अनुसार  जनपद देहरादून अन्तर्गत कुल मतदाता 1556910 है, जिसमें पुरुष मतदाता 809169, महिला मतदाता 747665 व ट्रांसजेंडर मतदाता 76 हैं। जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में पुरुष मतदाताओं द्वारा 55.33 प्रतिशत जबकि महिला मतदाताओं ने 56.24 प्रतिशत मतदान किया, वहीं ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने 23.68 प्रतिशत मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका  ने अंतिम आंकड़ों के साथ मतदान समाप्ति की घोषणा भी कर दी  है।
जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे रहा वोटर्स टर्नआउट
विधानसभा चकराता (अजजा), में कुल मतदान 51.50 प्रतिशत रहा, जिसमें  पुरुष 54.70 प्रतिशत तथा महिला 47.69 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा विकास नगर में कुल मतदान 64.70 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 65.04 प्रतिशत तथा महिला 64.34 प्रतिशत व ट्रांसजेंडर 22.22 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा सहसपुर में कुल मतदान 63.56 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 63.08 प्रतिशत तथा महिला 64.07 प्रतिशत व ट्रांसजेंडर 8.33 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा रायपुर में कुल मतदान 54.99 प्रतिशत रहा जिसमें पुरुष  53.85 प्रतिशत, महिला 56.23 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा राजपुर रोड (अजा) में कुल मतदान  50.54 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष  51.28 प्रतिशत, तथा महिला 49.74 प्रतिशत, व ट्रांसजेंडर 38.46 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा देहरादून कैंटोनमेंट में कुल मतदान 51.73  प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 51.12 प्रतिशत तथा महिला 52.40 प्रतिशत  मतदान किया।
विधानसभा मसूरी में कुल मतदान  54.8 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 53.70 तथा महिला 54.48 प्रतिशत्, व ट्रांस्टजैण्डर 36.36 प्रतिशत् मतदान किया।
विधानसभा  धर्मपुर में कुल मतदान 51.81 प्रतिशत मतदान रहा, जिसमें पुरुष 50.82 प्रतिशत तथा महिला 52.93 प्रतिशत एवं ट्रांसजेंडर 33.33 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा डोईवाला में कुल मतदान 60.52 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 59.33 प्रतिशत तथा महिला 61.75 प्रतिशत व ट्रांसजेंडर 25 प्रतिशत मतदान किया।
विधानसभा ऋषिकेश में कुल मतदान 53.08 प्रतिशत रहा, जिसमें पुरुष 51.79 प्रतिशत तथा महिला  54.46 प्रतिशत एवं ट्रांसजेंडर 50 प्रतिशत मतदान किया।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]