Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 


उपनियंत्रक श्री श्यामेंद्र कुमार साहू के पर्यवेक्षण एवं अध्यक्षता में दिनांक 13.06.2024 को उत्तर प्रभाग की पोस्ट संख्या  10 की मासिक बैठक श्री राकेश गुप्ता जी से निवास स्थान- 98, शक्ति कालोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून में सांय 05:30 बजे आयोजित की गई।

      उक्त बैठक में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में प्रत्येक पोस्टवार  वार्डनों को दिए जाने वाले life support training के क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद  व्यक्तियों को निःशुल्क हेल्थ चेकअप, रक्तदान शिविर, पॉलीथिन उन्मूलन, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने , नशामुक्ति अभियान का आयोजन किये जाने तथा नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिये जाने के विषय पर उक्त  बैठक में चर्चा की गयी।   


 

महत्वपूर्ण 

वार्डन्स एवं उनके परिवार हेतु निःशुल्क सम्पूर्ण हेल्थ चेकअप।

दिनांक - 14.06.2024

स्थान - ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट, चकराता रोड, देहरादून।


उक्त प्रशिक्षण एवं हेल्थ चेकअप के लिये उपनियंत्रक तथा उनकी कार्यालय टीम द्वारा निरंतर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

उत्तर व दक्षिण प्रभाग के 11-11 पोस्टों के  वार्डनों का तिथिवार प्रशिक्षण अभियान निरन्तर चलाये जाने पर चर्चा हुई। उक्त प्रशिक्षण से समस्त वार्डन लाभान्वित होंगे तथा आम जनमानस को उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देंगे, इस प्रशिक्षण से आम जनमानस में नागरिक सुरक्षा विभाग की छवि बेहतर होगी, जिससे नव नियुक्त चीफ वार्डन के सपने को साकार करने हेतु युद्ध स्तर पर निरंतर बैठकें आयोजित की जाती रहेगी, मुख्य वार्डन द्वारा किये गए घोषणाओं को धरातल में उतारने  हेतु सभी वार्डनों के साथ  नई ऊर्जा तथा उत्साह से निरन्तर बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी। 

उक्त बैठक में निम्न वार्डन उपस्थित रहे:-

1. श्री नीरज कुमार उनियाल, आई सी ओ।

2. श्री संजय मल्ल, पोस्ट वार्डन (आ0)।

3. श्री महेश चंद्र, पोस्ट वार्डन।

4. श्री राकेश गुप्ता, सैक्टर वार्डन।

5. श्री उत्तम सिंह अधिकारी, सैक्टर वार्डन।

6. श्री नितिन रोक्सवैल, सैक्टर वार्डन।

7. श्री कुलदीप रावत, सैक्टर वार्डन।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]