Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]




देहरादून। देहरादून निजी स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जुनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मे सेंट जोज़फ़ अकादमी ने गुरुनानक अकादमी को 2-0 से हरा कर २०२४  के ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। सब जुनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल गुरुनानक अकादमी के ग्राउंड में खेला गया।

गुरुनानक अकादमी के प्रधानाचार्य डी पी एस गुप्ता ने बताया कि डीडीपीएसए गत 27 वर्षाेँ से सब जुनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करता आ रहा है। 2024 के आयोजन में 12 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच सेंट जोज़फ़ और गुरु नानक अकादमी के बीच खेला गया। मैच के शुरुआत में ही सेंट जोज़फ़ के तनुष नोटियाल ने एक गोल जड़ दिया। कड़े मुकाबले के चलते गुरु नानक की टीम ने पेनल्टी लेकर पहले हॉफ में ही धैर्य गुप्ता गोल मारकर 1-1 से बराबरी हासिल कर की।

दूसरे हाफ का मुक़ाबला बहुत ही कड़ा और रोमांचक दौर में चलता रहा। इस कड़े मुकाबले गोल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे, पर किसी भी टीम के खिलाड़ी को सफलता नही मिली। अंत मे पेनल्टी किक से मैच का फैसला करना पड़ा। अनय डोभाल और मैथान्स बर्थवाल के गोल जड़ने के साथ सेंट जोज़फ़ अकादमी को 2-0 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा करने में कामयाब हुआ।

News साभार: हर्षिता टाइम्स

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]