Civil Defence alert
डिप्टी कंट्रोलर एस के साहू द्वारा दिनांक 08.05.2025 को सिविल डिफेंस के संबंध में डी ब्रीफिंग (समीक्षा बैठक) आयोजित की गयी, जिसमे उत्तर एवं दक्षिण प्रभाग के कुल 22 पोस्टों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समस्त वार्डनों को यह निर्देशित किया गया कि प्रशासन के निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए कि वार्डन प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सिविल डिफेंस का सायरन बजने पर आम जनता, स्थानीय लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए की पूर्ण जानकारी दें। जनता से अपील है कि वे घबराय नहीं तथा सिविल डिफेंस के साथ जरूरी सहयोग करें तथा डिप्टी कंट्रोलर द्वारा सभी वार्डनों को 24 घण्टे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
.jpg)
.jpg)







No comments:
Post a Comment