आज दिनांक 18.05.2025 को श्यामेन्द्र कुमार साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के उत्तर एवं दक्षिण प्रभाग़ के समस्त सक्रिय वॉर्डन की विरासत फॉर्म अजबपुर कला हरिद्वार बायपास रोड में आपातकालीन बैठक की गई।
नागरिक सुरक्षा के सभी सक्रिय वार्डन को हवाई हमले से बचाव, आपदा, युद्ध, आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के लिए प्रशिक्षण अति शीघ्र देहरादून में दिए जाने हेतु बैठक में चर्चा की गई। सभी सक्रिय वार्डन को TOT (trainer of trainers) मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य किया गया।
सभी सक्रिय सिविल डिफेंस वार्डन मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने के उपरांत स्कूलों कॉलेजों तथा मोहल्ले में अपने-अपने पोस्ट में स्थानीय क्षेत्र में आम जनमानस को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण देने के लिए आवश्यक रूप रेखा की तैयारियां की गई। उक्त शॉर्ट नोटिस आपातकालीन बैठक में 70 से ज्यादा सम्मानित सक्रिय सिविल डिफेंस वार्डन उपस्थित रहे और अपना सुझाव दिया।












No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.