पिछले दो दिन से प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए 31 अगस्त को देहरादून और नैनीताल जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए है
देहरादून डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में भारी बारिश के दौर को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा एक से कक्षा 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार 31 अगस्त को बंद रहेंगे।
नैनीताल में भी सोमवार 31अगस्त 2026 को मौसम के ओरेंज अलर्ट को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसलिए डीएम नैनीताल ने जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.