करीर सोसाइटी (साडा विरसा साडी शान) की ओर से आज 11.01.2020 को प्रेस क्लब देहरादून में लोहड़ी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शरुवात में मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र सिंह मान द्वारा कैंडल प्रज्ज्वलित किया गया। उसके बाद बच्चों ने सर्वप्रथम कीर्तन " आपे गुरू चेला " जिसे गुरुअरपन सिंह, दशवीर सिंह, कोमलप्रीत कौर, सहज कौर , सवलीन कौर , गुरमेहर सिंह, सीरत कौर ,हरनीत कौर ,समर्थ सिंह द्वारा किया गया । उसके बाद कार्यक्रम मे भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी डांस की एक से बढ़कर एक धुंवाधार प्रस्तुति पेश की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण " बेटियों की लोहड़ी" रहा जिसमें जिन परिवारों में बेटियों का जन्म हुआ है उनके परिवार जिसमें मनमोहन सिंह, गुरजीत कौर, मिनकी, सिमर, मनजीत के परिवार को सम्मानित किया गया और साथ ही साथ ये भी बताया गया कि सिख धर्म में महिलाओं, बेटियों का स्थान बहुत ऊंचा है ।
"सो क्यू मंदा आखिये जित जन्मे राजान"
हम नारी जाति को खराब क्यो कहे जिनकी कोख से ही बड़े बड़े राजा, महाराजा, संत,विद्वानों ने जन्म लिया है ।
गुरुअरपन सिंह ने खाली डिब्बे बजा कर रंग जमाया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कंवलप्रीत कौर अरोड़ा और जोतअर कौर ने किया । साथ में बलजीत सिंह गरचा ,सतीश, चरनजीत सिंह, रोनक सिंह, मिट्ठू, नीना नारंग , परविंदर ने सहयोग किया।
अंत मे संस्था के अध्यक्ष डॉ अमरजीत कौर करीर द्वारा सम्पूर्ण संस्था सदस्यों की ओर से सभी उत्तराखंड वासियों को लोहड़ी की बधाई दी ।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.