Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

दिनांक 23/02/2020रबिवार को गोरखा सेवा समिति उत्तराखंड हल्द्वानी के बैनर तले कुमाऊं मंडल की सभी पंजीकृत गोरखा समितियों की बिशेष बैठक का आयोजन पूर्व सैनिक लीग मिटिंग हाल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नाथ गोस्वामी जी ने किया तथा संचालन महासचिव भीम सिंह राणा जी ने किया। बैठक में आमंत्रित सभी जिलों के गोरखा पंजीकृत समितियों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में सभी कुमाऊं मंडल के गोरखा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष,संघरक्षक एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों एवं गणमान्य ब्यक्तियों ने अपने अपने शब्दों में बिचार रखे और गोरखा समुदाय के उत्थान के लिए समितियों का एक महासमिति बनाने पर जोर दिया। जिसमें महासमिति बनाने के लिए अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री एस बी राना जी ने देहरादून के मोंनोपोली को तोड़ने और गोरखा समुदाय के हित के लिए महासमिति का गठन आवश्यकता बताई और पिथौरागढ़ के महासचिव श्री दानी चंद जी, पूर्व सैनिक श्री रमेश मल जी, सचिव अल्मोड़ा सुवेदार मेजर श्री समशेर जंग गुरुंग जी, श्री राजेन्द्र थापा जी, श्री अखिलेश थापा जी, अध्यक्ष खटीमा  सुवेदार श्री देब बहादुर थापा जी, कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक सुवेदार श्री राजकुमार थापा जी, अध्यक्ष चम्पावत पूर्व सैनिक श्री देवेन्द्र गुरुंग जी, श्री पंकज गुरुंग जी, गोरखा मोर्चा पार्टी के सचिव श्री चंदन जोशी जी, श्री अजय बहादुर साही जी, अध्यक्ष रामनगर श्री बालम थापा जी, मिडिया प्रभारी श्री दिनेश चन्द्र जी, अध्यक्ष हल्द्वानी श्री लक्ष्मी नाथ गोस्वामी जी, महासचिव पूर्व सैनिक श्री भीम सिंह राणा जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रताप बहादुर थापा जी कानूनी सलाहकार कैप्टन श्री किशन सिंह बिष्ट जी,सहर महामंत्री श्री राम सिंह नगरकोटी जी, पूर्व सैनिक सुवेदार श्री विनोद थापा जी, पूर्व सैनिक सुवेदार श्री बिशन सिंह थापा जी, श्रीमती बसंती तमांग जी, श्रीमती पुष्पा गोस्वामी जी श्रीमती चंपा थापा जी, श्रीमती शैलू थापा जी, श्री बहादुर सिंह तमांग जी, रुद्रपुर साखा अध्यक्ष श्री शंकर राज खत्रीजी, उपसचिव श्री यशवंत खत्री जी आदि ने  बैठक को संबोधित किया। महासमिति के अध्यक्ष पद लिए अभी तक श्री भीम सिंह राणा जी का नाम श्री देव बहादुर थापा जी अध्यक्ष खटीमा ने दिया साथ ही बागेश्वर अध्यक्ष श्री के बी आले जी और चम्पावत के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र गुरुंग जी ने महासमिति अध्यक्ष के लिए समर्थन किया है।श्री भीम सिंह राणा जी ने एक बार पुनः बिचार विमर्श करने और एक संघरक्षक मंडल के गठन करने पर जोर दिया और अगली बैठक तक आपसी सहमति और योजनाओं पर बिचार विमर्श करने को कहा साथ ही अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नाथ गोस्वामी जी ने महासभा को धन्यवाद देते हुए आगामी बैठक तक जय हिन्द वन्देमातरम् और जय गोरखा के जयकारों के साथ बिदा लिया।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]