Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गई।  पार्टी के मोर्चो के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो प्रदेश महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, आठ उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, छह प्रवक्ता, छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के नाम घोषित किए। 


 प्रदेश उपाध्‍यक्ष के नाम: 

प्रदेश उपाध्‍यक्ष पद के लिए विधायक खजान दास, पुष्‍कर सिंह धामी , अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन और खिलेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। 

प्रदेश महामंत्री के नाम:


 प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी  उधमसिंह नगर के राजेंद्र भंडारी और देहरादून महानगर के कुलदीप कुमार को दी गई। इनके अलावा अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।


प्रदेश कोषाध्यक्ष: 


प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर देहरादून महानगर के पुनीत मित्तल की ताजपोशी की गयी है । 


प्रदेश मंत्री: 


 प्रदेश मंत्री के पद पर चमोली के बलबीर गुनियाल, बागेश्वर के पुष्कर सिंह काला, उधमसिंह नगर के आशीष गुप्ता, नैनीताल के राजेंद्र बिष्ट, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, देहरादून जिला की नीरू देवी, देहरादून महानगर की मधु भट्ट, चंपावत की किरण देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। इनके साथ ही हल्द्वानी के कोस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया। 


प्रदेश प्रवक्ता:


 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पद पर पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी, उधमसिंह नगर के विनय रूहेला, देहरादून महानगर के विनय गोयल, देहरादून जिला के नवीन ठाकुर, हल्दावनी के प्रकाश रावत और टिहरी के विनोद सुयाल को जिम्मेदारी दी गई। 


 प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष: 


अल्मोड़ा के कुंदन लटवाल को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पौड़ी की रितू खंडूड़ी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, नैनीताल के अंबादत्त आर्य को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, उधमसिंह नगर के राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और उधमसिंह नगर के अनिल चौहान को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]