शहीद गजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पचक्र अर्पित करते मसूरी विधायक गणेश जोशी। देहरादून 28 नवम्बर: 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले में शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट की 12वीं पुण्यतिथि पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उनके गणेशपुर स्थित शहीद स्मारक पहुॅचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यधाम है और यहां का प्रत्येक पाचवां व्यक्ति सैनिक पृष्ठभूमि से आता है। उन्होनें कहा कि माॅ भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों में सबसे अधिक उत्तराखण्ड से होते हैं। अशोक चक्र से अंलकृत हुए शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक जोशी ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि शहीद के सम्मान में द्वार निर्माण जैसे कार्य होने चाहिए। उन्होनें कहा कि वीर गजेन्द्र सिंह एनएसजी के कमांडो थे और उन्होनें अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विधायक जोशी ने शहीद की वीर माता शिवदेई एवं उनकी पत्नी विनीता बिष्ट से भी मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। गौरव सैनानी एसोसिऐशन के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि कोविड के संक्रमण के चलते इस बार कार्यक्रम को बहुत सीमित रुप से मनाया गया। उन्होनें पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिऐशन की ओर से शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मनवर सिंह रौथाण, गिरीश जोशी, रणवीर सिंह, राजेन्द्र कण्डारी, जगमोहन सिंह, आनन्द प्रकाश, राजेन्द्र सकलानी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। गोर्खा इंटरनेशनल
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media
Media & Community
Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
देहरादुन
26/11 के मुम्बई आतंकी हमले में शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट की 12वीं पुण्यतिथि पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उनके गणेशपुर स्थित शहीद स्मारक पहुॅचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.