Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

https://youtu.be/0_CHHFx-Vas खलंगा युद्ध स्मारक नाला पानी में ‘‘खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020’’ का हुआ आयोजन देहरादून 29 नवंबर, 2020। कोविड 19 महामारी के कारण इस वर्ष राजधानी के सागरताल नालापानी में खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 पद यात्रा का सूक्ष्म स्तर पर आयोजन किया गया। इस वीरता पद यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल आर.एस.ठाकुर जी0ओ0सी उत्तराखंड सब एरिया व अति विशिष्ट अतिथि टीडी भूटिया (राज्यमंत्री) अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद, उत्तराखंड सरकार, वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 का आयोजन रविवार को प्रातः 7 बजे खलंगा द्वार नालापानी देहरादून से शुरू की गयी। जिसके बाद वर्ष 1814 में हुए खलंगा युद्ध के वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए खलंगा युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 के दौरान वीर गोरखा कल्याण समिति (रजि) अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पैदल यात्रा उन वीर गोरखा सैनिकों के शौर्य व पराक्रम की गाथा को समर्पित है। जो अंग्रेजी सेना के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने प्रतिभागियों को बलभद्र खलंगा के सम्पूर्ण इतिहास की जानकारी दी। खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 के दौरान कुमारी शिकायना मुखिया प्रख्यात व सुप्रसिद्ध गायिका, जे0बी0 राई व सुनीता बिष्ट द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गयी।साथ ही नन्ही बच्ची अनुष्का थापा मगर एबं बन्नाटा ने ख़ूबसूरती निर्त्य भी प्रस्तुति दी गई ! मुख्य अतिथि मेजर जनरल आर.एस.ठाकुर जी0ओ0सी उत्तराखंड सब एरिया द्वारा खलंगा ब्रेवरी वॉक 2020 के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उक्त खलंगा पद यात्रा का आयोजन वीर गोरखा कल्याण समिति (रजी) एवं शांति फाउंडेशन व हेल्प क्रास द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन देविन शाही द्वारा किया गया था ! इस कार्यक्रम में अरुण सूद अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व (उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती), कमला थापा (प्रदेश अध्यक्ष हाम्रो स्वाभिमान) पूर्ब ज़िल्ला पंचायत संध्या थापा पूर्ब ग्राम प्रधान निर्मला थापा ज्योति कोतिया वीर गोरखा कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, सचिव देविन शाही कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान संरक्षक सारिका प्रधान कर्नल फुल माया एवं सक्रिय सदस्यगण यामू राना, आशु थापा, झगू राना, डमर थापा, करमिता थापा, बुदेश राई, मनोज तामांग, नंद बहादुर थापा, दील कुमारी शाही, सोना शाही , पदमी थापा ,संजय थापा, बलदेव छेत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


गोर्खा इंटरनेशनल कुँवर बलभद्र और उनके साथ वीर वीरांगनाओं को गोर्खा सलाम करता है ।


 


 


 


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]