जजअंतरराष्ट्रीय देउसी-भैलो ऑन लाइन प्रतियोगिताः असम और नेपाल ने बाजी मारी हरिद्वार। हाम्रो स्वाभिमान (न्यास) की ओर से आयोजित अंतराष्ट्रीय देउसी-भैलो ऑन लाइन प्रतियोगिता में असम और नेपाल की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में देउसी-भैलो के दो वर्ग रखे गए थे। देउसी में असम की भानुज्योति देउसी टोली ने प्रथम और भैलो में पतंजलि योग समिति टोखा नगर, काठमांडू नेपाल की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में कुल 85 टीमों ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज जी की पावन उपस्थिति में स्वयं श्रद्धेय आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज जी द्वारा संस्कार चैनल पर लाइव प्रसारण में की गई। इस प्रतियोगिता में पतंजलि योग समिति नेपाल, महिला पतंजलि योग समिति नेपाल, युवा नेपाल समिति का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के रिजल्ट इस प्रकार से रहेः- भैलो वर्ग में पुरस्कारः प्रथम पुरस्कारः पतंजलि योग समिति टोखा नगर, काठमांडू, द्वितीय पुरस्कारः महिला योग समिति काभ्रे, बागमती, नेपाल तृतीय पुरस्कारः हाम्रो स्वाभिमान, सिक्किम, भारत प्रथम सांत्वना पुरस्कारः देउराली सांस्कृतिक गोस्ती भैलो टोली, असम द्वितीय सांत्वना पुरस्कारः मामरिंग साउथ डिस्ट्रिक्ट, सिक्किम भारत देउसी वर्ग में पुरस्कारः प्रथम पुरस्कारः भानुज्योति टेउसी टोली, असम भारत द्वितीय पुरस्काः देउराली सांस्कृतिक गोस्ती देउसी टोली, असम तृतीय पुरस्कारः पतंजलि समिति नवलपुर, नेपाल प्रथम सांत्वना पुरस्कारः बनेपा, बोकू बागमती प्रदेश, नेपाल द्वितीय सांत्वना पुरस्कारः कमल नयन संस्कृति गोष्ठी, विश्वनाथ, असम इनके अलावा भैलो की आठ प्रशंसनीय और सात उत्कृष्ट टीमों का भी लाइव प्रसारण किया गया। इसी तरह से देउसी की छह प्रशंसनीय और सात उत्कृष्ट टीमों का भी लाइव प्रसारण किया गया। विशेषः पूरे कार्यक्रम देखना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करेः -https://www.youtube.com/watch?v=y-vATaZegO8&feature=youtu.be
Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media & Community
Media & Community
Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
गोर्खा इंटरनेशनलसंस्कृति
हाम्रो स्वाभिमान देवसी भेलौ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता संस्कार TV लाइव
Tags: गोर्खा इंटरनेशनल
, संस्कृति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment