जीप खाई में गिरी, पांच की मौत, पिथौरागढ़ से पेंशन लेकर लौट रहे थे नेपाली नागरिक November 24, 2020पिथौरागढ़ ।
पिथौरागढ़ जिले में पेंशन लेने आए नेपाल के पेंशनरों की जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। भारत से लौटने के उपरांत नेपाल की सीमा पर यह हादसा हुआ, घटना में 05 नेपाल के लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन घायल हो गए। बताया जा रहा है हादसा नेपाल के झूलाघाट से गोठलापानी बीच दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड संख्या-10 बुढ्ढा के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत ने 5 दिन के लिए भारतीय सेना के नेपाली पूर्व सैनिकों के लिए पुल खोला था, सोमवार को भारत से पेंशन लेकर नेपाल के जुल्लाघाट से गोठलापानी जाने वाली जीप से अपने घरों को लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नेपाली बुजुर्गो से भरी जीप जब झूलाघाट से लगभग 7 किलोमीटर दूर पहुंची तो दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड-10 के बुढ्ढा के पास जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सुनर्या ,बैतड़ी निवासी 75 वर्षीय कलावती चंद, पाटन नगरपालिका निवासी 77 वर्षीय भगीरथ पांडेय, दशरथ चंद नपा बस्कोट निवासी 72 वर्षीय पार्वती चंद, सोही निवासी 70 वर्षीय पार्वती देवी चंद तथा दशरथ चंद नगरपालिका निवासी 58 वर्षीय कृष्णलाल लावड की दर्दनाक मौत हो गई।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.