Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 *भारत में तो 60 फीसदी लोग कोविड की चपेट में आ चुके*


*अब दूसरी लहर का आना मुश्किल, सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समूह का दावा*


दिल्ली। कोविड 19 पर नजर रखने व गणितीय माॅडल के आधार पर अध्ययन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समूह का दावा है कि भारत में 60 फीसदी लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसलिए देश में संक्रमण की दूसरी लहर आना मुश्किल है।

समूह का कहना है कि एक करोड़ कोरोना संक्रमितों के करीब पहुंचे भारत में अब तक 60 फीसदी लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अमेरिका, इटली और जर्मनी समेत अन्य देशों की तरह संक्रमण की दूसरी लहर दिखाई देना मुश्किल है। इनका मानना है कि अगले वर्ष फरवरी 2021 तक वायरस काफी हद तक स्थिर हो जाएगा और महज 20,000 सक्रिय मरीज ही बचेंगे। इस समूह में ने हाल ही में सुपर मॉडल के आधार पर कोरोना संक्रमण के भविष्य को लेकर अध्ययन भी किया था। इस समूह में सीएमसी वेल्लौर किटी के विशेषज्ञ डॉक्टर गगनदीप कांग, आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर विद्यासागर, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के प्रोफेसर बिमान बागची, भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता के शंकर पाल और अरूप बोस के अलावा कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल शामिल हैं। आईसीएमआर के पूर्व महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि गणितीय मॉडल के आधार पर संक्रमण की स्थिति को लेकर यकीन नहीं किया जा सकता है। जब चीन, अमेरिका और इटली जैसे देशों में कोरोना फैला तो वहां के गणितीय आकलन के हिसाब से भारत में स्थिति का अनुमान लगाया गया था लेकिन कोरोना के आने के बाद देश में एक अलग स्थिति देखी जा रही है जो अन्य देशों से एकदम अलग है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में फिर से संक्रमण की लहर आना मुश्किल है। इसके पीछे एक बड़ी वजह टीकाकरण को लेकर काफी हद तक तैयारियां का पूरा होना है। यह कहा जा सकता है कि दूसरी लहर आने से पहले ही देश की एक चौथाई जनता में एंटीबॉडी बन चुकी होगी।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]