आम आदमी पार्टी के मनीष शिशोदिया का हरिद्वार देहरादून में प्रोग्राम
18 दिसंबर को सिसोदिया दिल्ली से सड़क मार्ग से नारसन बाॅर्डर पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां शाम को गंगा आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संत समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे।
19 दिसम्बर सुबह 9 बजे मनीष सिसोदिया हरिद्वार से देहरादून के लिए निकलेंगे जहां रास्ते में नेपाली फार्म समेत कई जगहों पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे । देहरादून पहुचते ही सबसे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य के आन्दोलन में शहादत दे चुके शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद घंटाघर पहुँच कर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर निजी संस्था द्वारा आयोजित 250 स्कूल के प्रिंसीपलों के प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । इसके बाद दोपहर दो बजे से पार्टी संगठन की बैठकें होंगी, जिसमें समस्त गढवाल मंडल के जिलों से आए लोगों से मनीष सिसोदिया आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। शाम 4.30 बजे से समाज के सभी अलग अलग वर्ग के बुद्धिजीवी लोगों से उनका इंटरैक्टिव सैशन होगा जिसमें “देवभूमि की बात ,मनीष सिसोदिया के साथ " में वो लोगों के सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद बीजापुर गेस्ट हाउस में शाम 5.30 बजे प्रेस वार्ता होगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.