Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


नई दिल्ली। 

 शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई के प्रमुख से हाल ही में बातचीत की। इसमें उन्होंने स्कूलों में नई शिक्षा नीति को लागू करने पर जोर दिया। नई शिक्षा नीति को लेकर स्कूलों में कई बदलाव किए जा रहे हैं।

सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल Skill India


के मकसद को ध्यान में रखते हुए CBSE Board ने नए नियम बनाए हैं। इस नए नियम के अनुसार, CBSE के छात्रों को अब 10वीं की परीक्षा (CBSE Board Exams 2021) में फेल नहीं किया जाएगा।

कई छात्र गणित या विज्ञान जैसे विषयों में पास नहीं हो पाते, जिसके कारण उनका पूरा साल बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस साल CBSE ने अपने नियमों में कुछ बदलाव कर नए नियमों को जोड़ा है। नियमानुसार छात्र कंप्युटर या किसी दूसरी स्किल में अच्छे हैं तो उन्हें किसी दूसरे विषयों में अच्छे अंक न मिलने पर फेल नहीं किया जाएगा।

इसका मतलब यह हुआ कि यदि छात्र स्किल सब्जेक्ट में अच्छे अंक प्राप्त करता है। तो फेल हुए सब्जेक्ट से उसे रिप्लेस कर दिया जायेगा। इसके बाद पांच सब्जेक्ट के आधार पर उनका परसेंटेज निकालने का काम किया जाएगा।

किसी भी छात्र का साल नहीं होगा बर्बाद

सीबीएसई (CBSE) के इन नियमों से हुनरमंद (Skilled) बच्चों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा। कई हुनरमंद बच्चे किसी एक विषय (Subject) में कमजोर होने के कारण फेल हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस नए नियम को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस नए नियम से बच्चे काफी खुश हैं। साथ ही कुछ टीचर और अभिभावक काफी परेशान भी है

  Skill Based Learning Program में छात्रों की रुचि

सीबीएसई (CBSE) की ओर से तय स्किल बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम (Skill Based Learning Program) में छात्रों की रुचि साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। 2020 में 20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने स्किल बेस्ड सब्जेक्ट्स को चुना तो 2021 में इनका प्रतिशत 30 हो गया। छात्र-छात्राओं का रुझान स्किल डेवलपमेंट (Skill Development) की ओर बढ़ा है। साथ ही यदि किसी छात्र को किताबी पढ़ाई में मन नही है तो भी छात्र का कोई नुकसान नहीं होगा।



No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]