*राममंदिर निर्माण के लिए 21 लाख के चैक सौंपते मसूरी विधायक गणेश जोशी।*
देहरादून 16 जनवरी : शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक यु़द्धवीर को रामंदिर निर्माण हेतु श्रीराम तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाये जा रहे अशंदान अभियान में 21 लाख की राशि के चैक सौंपे।
विधायक जोशी ने बताया कि यह राशि रामभक्तों द्वारा अपनी स्वेच्छा से दी गयी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है सभी लोग अपनी क्षमता के अनुसार राममंदिर निर्माण के लिए सहयोग जरुर करें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए स्वयं से एक लाख की धनराशि दी गयी है।
इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र मित्तल, राजेश सेठी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.