देहरादून।
कोरोना संकट के बीच शादी विवाह का सीजन शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्यभर में बढ़ते हुए कोविड—19 संक्रमण के चलते विवाह समारोह में केवल 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
वही विवाह समारोह में शामिल लोगों को कोविड—19 से बचाव के लिये जारी सभी गाइडलाइन जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.