Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]










 वैश्विक महामारी कोविद 19 के प्रकोप के कारण गत वर्ष भी हमारे देश ने बहुत सारी जिंदगियो को खोया था । इसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी योगदान दिया था जिसमे से एक संगठन नागरिक सुरक्षा संगठन भी है । गत वर्ष नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून के द्वारा जनता के सहयोग में बहुत सारे कार्य किया जैसे भोजन , दवाईयां , विशेष कर बुजुर्गो की मदद , शहर के चौराहों पर पुलिस के साथ दिन रात यहाँ तक की वर्षा में भी ड्यूटी दी गयी और जनता में कोविद 19 से जागरुकता फ़ैलाने के साथ साथ मास्क  और सैनिटाइज़र का वितरण भी इस संगठन के द्वारा किया गया ।

     परन्तु 2021 में परिस्थिति एकदम अलग ही हो गयी इस वैश्विक महामारी कोविद 19 ने शुरू से ही जिंदगियां को लीलने का घातक प्रहार किया जिससे सभी व्यवस्थाओ का तालमेल बिगड़ गया न हॉस्पिटल में बैड न जीवन रक्षक वायु ऑक्सीजन और न ही आवशयक दवाओं की पूर्ति हो पा रही है ।

     इस वर्ष कोविद 19 महामारी पहले से ज्यादा जानलेवा साबित हुई । जगह जगह हॉस्पिटल ही नहीं घरो में भी मौतों का सिलसिला शुरू हो गया । 







नगरिक सुरक्षा संगठन देहरादून के कंधो पर घरों में होने वाली मृत्यु से शवो को उनके सही स्थान पर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गयी । तब नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून के वार्डन्स डॉ अशरफ खान , नीतिन कुमार , डॉ मुन्शीर अंजुम और बलविंदर सिंह ने यह जिम्मेदारी संभाली वो लोग कोविद कण्ट्रोल रूम से प्राप्त कॉल्स के आधार पर घर से शवो को लेकर अंतिम संस्कार तक के लिए सहायता प्रदान करने में लग गए । जिसमे कई बार शव के परिजन भी अंतिम संस्कार के लिए नहीं आये तब इनके द्वारा ही उस शव की मुक्ति के लिए अग्नि दी गयी ।

     अब तक नागरिक सुरक्षा संगठन देहरादून के यह वार्डन्स डॉ अशरफ खान , नीतिन कुमार , डॉ मुन्शीर अंजुम और बलविंदर सिंह लगभग 50 से ज्यादा जीवन को बचाने और घरों में कोविद 19 महामारी के कारण होने वाली मृत्यु से लगभग 205 शवो को मुक्ति प्राप्त करने के लिए ले जा चुके है ।

नगरिक सुरक्षा के  वार्डन्स ने गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी जनता सेवा के अपने प्रयासों को सफल बनाने की कोशिश की है ।

नागरिक सुरक्षा के  वार्डन्स के द्वारा लोगों के लिए सुचना प्राप्त होने पर प्राण वायु ऑक्सीजन की व्यवस्था और आवश्यक दवाओं को पहुंचने का कार्य किया केवल शहर में ही नहीं अपितु गाँव इत्यादि और हरिद्वार तक जनता को मदद पहुंचने की  नागरिक सुरक्षा के  वार्डन्स ने भरसक कोशिश की और कई जिंदगियां को बचाने में अपना योगदान दिया ।

नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स सदैव सेवा को तत्पर

k








https://www.gorkhainternational.page/2021/05/blog-post_23.html

संजय मल्ल
डिप्टी पोस्ट वार्डरन
नार्थ पोस्ट 2
सिविल डिफेंस
देहरादून

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]