Gorkha International... RNI registered monthly Hindi magazine. Social Media News platforms with many lakhs viewers worldwide. https://www.youtube.com/@gorkhainternational www.gorkhainternational.page www.gorkhainternational.com FBA Axis Max life insurance. Licensed wholesale pharmacy. ICO(R) Civil Defence MHA. पूर्व विधायक प्रत्याशी मसूरी देहरादून Sanjay Mall संस्थापक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व संपादक

Connecting Gorkhas, connecting the world
Globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through media, social welfare and humanitarian care.

Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]














उत्तराखंड:

उत्तराखंड में 6 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू को राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है।  शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि  इस बार राज्य सरकार ने काफी छूट दी है।

 बाजार 6 दिन  खुलेंगे दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब शाम 7 बजे तक कर दिया गया है | 

कोचिंग और जिम सेंटर भी 50% कैपेसिटी तक खोले जाएंगे परन्तु  स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल बंद रहेगे ।

पर्यटक स्थलों जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे को शनिवार और रविवार खोला जाएगा  पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी |  

बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा |  

बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिवसों तक गांव में स्थापित आइसोलेशन


देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगा दी है। न्यायालय ने चारधाम की लाइव स्ट्रीमिंग करने के भी निर्देश दिये हैं। खंडपीठ ने 25 जून के कैबिनेट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें चारों धामों के आसपास के जिलों के निवासियों को आर.टी.पी.सी.आर. नैगेटिव रिपोर्ट लेकर दर्शनों को जाने की अनुमति दे दी गई थी।

उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू की संशोधित एसओपी जारी की है, जिसमें एक जुलाई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि सोमवार को जारी एसओपी में यात्रा के शुरू होने का जिक्र था, जबकि इससे पहले ही हाईकोर्ट ने यात्रा पर रोक लगा दी थी। अब उसी के अनुपालन में संशोधित एसओपी जारी की गई है।

दरअसल, हाई कोर्ट ने एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णय पर सोमवार को रोक लगा दी थी। कोर्ट ने चारधाम में पूजा-अर्चना का लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश भी सरकार को दिए। साथ ही सात जुलाई तक लाइव स्ट्रीमिंग के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट को देने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, सच्चिदानंद डबराल व अनु पंत की कोविड काल में स्वास्थ्य अव्यवस्था और चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें मुख्य सचिव ओमप्रकाश, पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, अपर सचिव आशीष चौहान वचुर्अली पेश हुए।

इस दौरान चारधाम यात्रा को लेकर ये फैसला सुनाया गया था। बावजूद इसके सरकार ने देर रात जारी एसओपी में चारधाम यात्रा का पहला चरण एक जुलाई से शुरू होना बताया गया है, जबकि दूसरा चरण 11 जुलाई से। हालांकि फिर मंगलवार सुबह इसमें संशोधन कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]