Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

देहरादून ,    कोविद कर्फ्यू के दौरान असंख्य लोगों ने अपना रोजगार खोया और गरीबी में दो वक्त के खाने से भी मोहताज हो गए । 
इस कठिन दौर में कुछ मददगार समाज मे उबर के आये और समाज के पालन पोषण करने के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया । आज हम बात कर रहे है प्रमुख समाजसेवी व ओलम्पस हाईस्कूल के चेयरमैन कुणाल शमशेर मल्ल की और  उनके पत्नी अनुराधा मल्ल की जो कि FICCI Flo Uttarakhand chapter की Vice chairperson भी है। 




दोनों ने मिलकर जहाँ भी हो सका आपने प्रयास से गरीबों व दिव्यांगों को खाद्यान्न के करीब एक महीने के खाने उपयुक्त पैकिटो को अपने हाथ से गरीबों के स्वाभिमान को ऊपर रखके वितरण किया । 





















अनेकों संस्थाओं को भी उन्होंने राशन वितरण के लिए भिजवाया जिसमें कुछ प्रमुख है पूर्व राज्यमंत्री सारिका प्रधान का मिशन साथी हाथ बढ़ाना, गजलवादी गांव के लिए ग्राम प्रधान लीला  , मसूरी के लिए विख्यात गायिकी शकाईना मुख्या ,  भारत सर्व समाज महासंघ के असलम अली और भी अनेकानेक संस्थाओं को मदद में साथ दिया । 
कुणाल शमशेर मल्ल हाम्रो स्वाभिमान के भी कोआर्डिनेशन टीम में संजय मल्ल को साथ सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते है । 
कुणाल शमशेर मल्ल के बारे में भारत सर्व समाज महासंघ के विख्यातसमाजसेवी असलम अली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि

MISSION INSANIYAT
नर सेवा नारायण सेवा |
जीएमएस रोड स्थित ओलंपस स्कूल मैं  राशन वितरण कार्यक्रम अयोजित किया गया।
ओलम्पस स्कूल के चेयरमैन वरिष्ठ समाज सेवी हमारे मार्गदर्शक समय समय पर हमें सहयोग करने वाले 
लोगो की मदद करने वाले आदरणीय कुणाल शमशेर मल्ला जी, एवम समाजसेविका सम्मानित भाभी जी अनुराधा मल्ला जी की अगुवाई मैं जरूरतमंद परिवारो को, दिव्यंगों को, बेसहारा परिवारो को, विधवा महिलाओ  को, सेवा भाव से कच्चा राशन वितरण किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी कुणाल मल्ला जी पिछले लॉकडाउन से ही नहीं बल्की पिछले कई वर्षो से जरुरतमंद परिवार की दिव्यांग परिवारो की पर्दे के पीछे रहकर मदद करते आ रहे हैं । आप की सेवा सच्ची मानवता की पहचान है ।
कुणाल मल्ला जी ने कहा समाजसेवा से बड़ा मनावता से बड़ा मेरे लिए कोई धर्म नहीं है।
और आगे भी जरुरतमंद परिवार की मदद की जाएगी और दिव्यांगों को व्हील चेयर दी जाएगी।
समाजसेविका अनुराधा मल्ला जी ने कहा समाजसेवा करने से मन को बहुत शांति मिलती है और हमारी यही कोशिश है की कोई भुखा न सोये जरुरतमंद परिवार तक 2 वक्त का राशन पहुँच सके ।
आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।
मैं बड़े भाईसाहब कुणाल मल्ला जी का तहे दिल से बहुत बहुत आभार धन्यवाद प्रकट करता हूं। और मुझे पूरा विश्वास है आप आगे भी समाजसेवा करते रहेंगे।
इस मौके पर डिस्कवर उत्तराखंड के एमडी समाजसेवी आकाश भाई, समाजसेवी हसीन भाई, समाजसेवी  विनीत भाई, योगेश भाई, निशांत भाई, उप्रेती जी और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
पुरी टीम का तहे दिल से आभार शुक्रिया ।



Discovery Uttarakhand Writes in its FB post for Kunal Shamshere Malla in presentation of Award 





MAN OF PRINCIPLES
MR KUNAL SHAMSHERE MALLA
Multi-Talented person
Kunal malla 
@olympushighschool
.
.
#olympushighschool #kounalmalla #princilple #talent #actor #singer #school







 




 मिशन ‘‘साथी हाथ बढ़ाना’’ ने भी कुणाल शमशेर मल्ल से मिल रहे योगदान के लिए अपने अखबार में लिखा और धन्यवाद दिया

प्रतिष्ठित समाज सेवी और ओलम्पस हाईस्कूल के चेयरमैन कुणाल शमशेर मल्ल के द्वारा 12 राशन की किटें वितरण के लिए भिजवाई गयी । उनके द्वारा  यहाँ और देहरादून के अन्य संगठनों को भी लगातार  राहत सामग्री भिजवाया जा रहा है। उनके इस पुण्य कार्य मे उनकी पत्नी अनुराधा मल्ल जो अब FICCI flo Uttarakhand Chapter  की vice chairperson और Olympus Highschool की प्रिंसिपल भी है लगातार उनके साथ बढ़चढ़ कर सहयोग करती है ।




साथी हाथ बढ़ाना’ मिशन की संयोजिका पूर्व राज्य मंत्री व समाज सेवी सारिका प्रधान व समाजसेवी अनिल कक्कड़ की कोरोनाकाल में गरीब व जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही मुहिम में संस्थाओं द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है। आज दिनांक 3 जून 2021 को सहस्त्रधारा रोड स्थित कार्यालय में सहस्त्रधारा से लगे गांव के 12 गरीब व जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की गई। मिशन ‘साथी हाथ बढ़ाना’ मिशन में आज ओलम्पस हाईस्कूल के चेयरमैन कुणाल शमशेर मल्ल के द्वारा 12 राशन की किटें वितरण के लिए भिजवाई गई थीं जिसे मिशन साथी हाथ बढ़ाना की तरफ से सुश्री प्रधान व अनिल कक्कड़ ने लोगों को वितरित करीं। राशन वितरण कार्यक्रम में मिशन साथी हाथ बढ़ाना की टीम के अलावा ओलम्पस हाईस्कूल के कोआर्डिनेटर मनमोहन व स्कूल की टीम, सेरा गांव के पूर्व प्रघान कृपाल सिंह जवांड़ी, हाम्रो स्वाभिमान कोविदकेअर कोआर्डिनेटर टीम के संजय मल्ल ने भी सहयोग किया ।














No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]