इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन मुख्यमंत्री से मिले
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में भारत के संगीत युवा दिल की धड़कन इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवन दीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.