देहरादून जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से अब रोज गो फर्स्ट से दिल्ली और मुंबई की सीधी हवाई सेवा ।
देहरादून, 11 नवंबर, 2021- गो फर्स्ट (पूर्व में वाडिया की गोएयर के नाम से मशहूर) ने आज देहरादून से मुंबई और दिल्ली की सीधी उड़ानों के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही एयरलाइन ने अपनी रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। पहली उड़ान जी8 2306 आज देहरादून से दोहपर 3 बजे निकली थी और शाम 4ः15 बजे दिल्ली पहुँची।
उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज इसके जॉलीग्रांट हवाई अड्डे में उद्घाटन समारोह में भाग लिया ।
नये स्टेशन के जुड़ने से गो फर्स्ट की मजबूत नेटवर्क क्षमता और भी सुदृढ़ होगी और मेट्रो तथा टीयर 1 शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस प्रकार ग्राहकों के लिये विकल्प बेहतर होंगे। एक ही दिन की रिटर्न फ्लाइट से यात्री अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और उनका समय बचेगा। इससे बिजनेस और लीशर, दोनों के मामले में इस क्षेत्र को जरूरी बढ़ावा मिलेगा।
देहरादून मुंबई (रोजाना 1 उड़ान) और दिल्ली (रोजाना 2 उड़ानें) से जुड़ेगा और उसे अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरू, कोलकाता, रांची, पटना, वाराणसी और गोवा के लिए और यहां से कनेक्शन मिलेंगे।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.