Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 मसूरी-देहरादून मार्ग पद्मिनी निवास के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। बस में 30 छात्र, 3 शिक्षक, बस का कंडेक्टर और ड्राइवर था। इसमें से 2 शिक्षक और 5 छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को बस से रेस्क्यू कर किया गया। वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के गिरने के तुरंत बाद सभी लोग घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी है, जिसमें फसे बच्चे चिल्ला रहे हैं। इसके बाद बस के शीशे तोड़कर बस फंसे लोगो को रेस्क्यू किया गया।

एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि घटना काफी बड़ी हो सकती थी पर गनीमत रही कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क के पैराफिट पर जाकर टकरा के रुक गई। उन्होंने कहा कि घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 5 छात्रों 2 शिक्षक हैं, जिनका इलाज मसूरी को जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं दो लोगों को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है, उन्होंने कहा कि बाकी बच्चों के रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। बस लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में हुए घटना की रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा सकती है और अगर बस संचालको की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले भी घायल

मसूरी पुलिस एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि घायल प्रणव कुमार राठी (20), वारिशा (21), मनोज जैन (21), स्मृति माथुर (19), आर्यमन (20), आर्यन शर्मा (20), संगीता अग्रवाल (50) घायल हो गए। संगीता अग्रवाल और प्रणव कुमार को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया । उन्होंने कहा कि सभी लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वह एसजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं।

बस पार्क करने के दौरान हुआ हादसा
स्कूल के शिक्षक डॉ. तोप सिंह पुंडीर ने बताया कि छात्रों ने मसूरी भ्रमण के लिए एसी बस बुक कराई थी, लेकिन अचानक एसी बस में कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण दूसरी बस बाहदराबाद से भेजी गई थी। बस काफी पुरानी और खस्ताहाल थी, जिसको लेकर छात्रों और टीचर ने भी एतराज किया गया था। उन्होंने कहा कि मसूरी और कैम्पटी घूमने के बाद करीब 9 बजे सभी लोग वापस जाने के लिए तैयार हुए, जिसमें से 5 छात्रों को छोड़कर सभी बच्चे और शिक्षक बस में बैठ गए और वह स्वंय सड़क पर खडे होकर अन्य बच्चों का इंतजार करने लगा। ऐसे में जाम लगने के कारण बस चालक चौडी जगह पर बस को पार्क करने के लिए चला ही था कि 200 मीटर आगे जाकर बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई।

सभी की हालात स्थिर
मसूरी उप जिला चिकित्सालय के डॉ खजान सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में 2 शिक्षक और 5 छात्रों को लाया गया था, जिसमें से एक शिक्षक और एक छात्र की गंभीर चोट लगी है, जिनको देहरादून हायर सेंटर सेट रैफर किया गया। वहीं 5 छात्रों का अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है, सभी लोग खतरे से बाहर है ।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]