Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 


बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार 8 मई 2022 को ब्रह्मा मुहूर्त में 6:15 पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । कपाट खुलने के अवसर पर करीब 10000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल अखंड ज्योति के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया । बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा विधिवत शुरू हो गई बद्रीनाथ धाम में रात से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े होने शुरू हो गए थे । सुबह 4:00 बजे के आसपास से कपाट की प्रक्रिया शुरू हो गई थी पहले दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बद्रीनाथ मंदिर में प्रवेश किया उसके बाद वीआईपी गेट से बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदिरि धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेद पार्टियों ने उद्धव जी की उत्सव मूर्ति के साथ 7 मई को मंदिर के अंदर प्रवेश किया । उद्धव और कुबेर की मूर्ति को गर्भ गृह में रखने में पहले मां लक्ष्मी को गर्भ ग्रह से बाहर लाकर लक्ष्मी मंदिर में विराजित किया गया । मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदिरि के निर्देशन में द्वार पूजन का कार्यक्रम हुआ । पूजा अर्चना के बाद गाडू घड़ा तेल कलश को गर्भगृह में पहुंचाया गया । ठीक सुबह 6.15 बजे जयकारों के बीच बद्री विशाल के कपाट खोले गए ।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय,  विधायक राजेंद्र भंडारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति  सदस्य क्रमश: आशुतोष डिमरी, सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व संस्कृति हरिचंद सेमवाल, मंदिर समिति सदस्य  भास्कर डिमरी एवं वीरेंद्र असवाल, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य कार्याधिकारी बी. डी. सिंह, पीतांबर मोल्फा, हरीश डिमरी, सुनील तिवारी, अनिल ध्यानी, गिरीश चौहान, राजेंद्र चौहान, डा. हरीश गौड़,विनोद डिमरी, जगमोहन वर्त्वाल  सहित सेना एवं ग्रीफ के अधिकारी भंडारी मेहता थोक के हकहकूकधारी  मौजूद थे।
मंदिर को भव्य रुप से गेंदे के फूलों से सजाया गया था । सेना के बैंड की भक्ति धुन एवं जय बद्री विशाल के जयकारों के साथ देश विदेश में आए हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने । श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही चार धाम की यात्रा विधिवत शुरू हो गई । ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट । बद्री विशाल के दर्शन के बाद बैकुंठ धाम के दर्शन सभी श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं जिसमें सभी लोग भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर सकेंगे और वही आचार्य व्यास वेद प्रकाश भट्ट महादेव जी द्वारा पूजा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया ।

•  श्री बदरीविशाल की जय के उदघोष के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

• कपाट खुलने के दौरान मंदिर को भब्यरूप से  फूलों से सजाया गया।

• गढवाल स्काउट के बैंडों ने भक्तिमय संगीत से बदरीपुरी गुंजायमान हुई।

• प्रात: चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई।

• पहली  महाभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।

• प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पर्यटन -धर्मस्व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने  देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी।

•  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट, सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज रविवार 8 मई प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुल गये है। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रात: 4 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल तथा -वेदपाठी -आचार्यजनों द्वारा  मंदिर परिसर में मुख्य द्वार पर पूजा अर्चना शुरू की तपश्चात मंदिर के सभामंडप में प्रवेश किया। ठीक प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर  श्री बदरीविशाल की जय के उदघोषों‌ के साथ श्री बदरीनाथ धाम के द्वार खोल दिये गये। कपाट खुलते ही माता लक्ष्मी जी को उनके मंदिर में विराजमान किया गया  गाडू घड़ा तेल कलश को गर्भगृह में पहुंचाया गया।श्री उद्वव जी एवं कुबेर जी गर्भगृह के अंदर बदरीश पंचायत में विराजमान हो गये। उल्लेखनीय है कि कल 7 मई शाम को योग बदरी पांडुकेश्वर से रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी श्री बदरीनाथ धाम  पहुंच गये थे।
कुबेर जी ने रात्रि को बामणी गांव में प्रवास किया आज सुबह कुबेर जी श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचे।
कपाट खुलने पर रावल जी ने मंदिर गर्भगृह में प्रवेश‌कर भगवान बदरीविशाल का आव्हान कर घृतकंबल को प्राप्त किया तथा प्रसाद स्वरूप वितरित किया। श्री बदरीविशाल के निर्वाण दर्शन हुए कुछ देर में भगवान का अभिषेककर श्रृंगार रूप के दर्शन होंगे। इस दौरान मंदिर में‌ दर्शन शुरू हो गये तथा तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है।
कपाट खुलने के अवसर पर ऋषिकेश के दानीदाताओं‌ ने‌ श्री बदरीनाथ धाम को भब्यरूप से 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया। पूरे बदरीनाथ धाम में गढ़वाल स्काट के बैंडों की स्वर लहरियां गुंजायमान  होती रही।बामणी- पांडुकेश्वर,माणा महिला मंगल द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं मांगलगान गाया तथा संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्तिवाचन किया। इस अवसर पर दानीदाताओं ने जगह-जगह भंडारे आयोजित किये थे। बदरीनाथ धाम में पहली महाभिषेक पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‌ नाम से संपन्न हुई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पर्यटन‌ -धर्मस्व मंत्री सतपाल  महाराज ने सभी धामों के कपाट खुलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंदिर समिति  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया  कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर  तथा निकटवर्ती मंदिर   माता लक्ष्मी जी श्री गणेश‌ जी आदि गुरु शंकराचार्य जी, आदि केदारेश्वर जी, मातामूर्ति मंदिर माणा तथा  श्री भविष्य बदरी तपोवन के कपाट भी इस यात्रा वर्ष हेतु  खुल गये है।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]