Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 









 



विगत 5 जून सांय थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा से 04 किमी आगे रिखाउखड्ड के पास एक यात्री बस (UK 04 PA1541) अनियंत्रित होने से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है, जिसमे 30 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही सर्वप्रथम डामटा व बड़कोट में व्यवस्थापित SDRF की रेस्क्यू टीमों व परिवहन विभाग द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया।



परिवहन विभाग के अधिकारी जितेंद्र चन्द व वरिष्ठ प्रवर्तन प्रवेक्षक मेहताब व तेज़तर्रार प्रर्वतन सिपाही अनिल कुमार तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये पहुंच गए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार मोरी, चकराता, बड़कोट, उजेली व सहस्त्रधारा, देहरादून से भी रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना किया गया।

उक्त वाहन में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे जो कि मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा हेतु आये हुए थे। बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी।वाहन नंबर यूके 04 पीए 1541 कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग मध्य प्रदेश के सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। आज रविवार को इस बस को ट्रिप कार्ड जारी किया गया था। शाम 6:40 पर डामटा चेक पोस्ट पर इस वाहन की जांच भी हुई थी।

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पुलिस, फायर सर्विस , परिवहन विभाग व स्थानीय बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन गतिमान रखा।

सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के साथ रात्रि करीब 2:30 बजे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDRF व परिवहन विभाग अन्य बचाव इकाइयों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया तथा घटना में मृत 26 व्यक्तियों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

मृतक:-
1.अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
2. मेनका कटेहा पत्नी श्री लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
3. राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
4. उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
5. अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
6. राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
7. रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
8. गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
9. राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।
10. शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश।
11. जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।
12. जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
13. बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
14. रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
15. सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
16. सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
17. बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
18. चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
19. सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
20. करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
21. हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
22. शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
23. रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।
24. दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
25. राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
26. विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा।

घायल:-
1. हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (चालक), 45 वर्ष, निवासी- गंगोलीहाट, पिथौरागढ़।
2. उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
3. हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
4. राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।

मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]