Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गया गोल्ड कप विजेता टीम सदस्यों को सम्मानित।*

 




*खेलो मास्टर्स के तहत 40 प्लस तथा 50 प्लस फुटबाल टीम ने जीता है गोल्डकप।*












*देहरादून, 02 जून*, कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री, गणेश जोशी द्वारा, खेलो इंडिया - खेलो मास्टर्स के तहत त्यागराज स्टेडियम में अयोजित द्वितीय खेलो मास्टरर्स  नेशनल गेम प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पदक विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उत्तराखण्ड की फुटबाल टीम द्वारा नेशनल गेम में 40 प्लस टीम द्वारा  रजत पदक तथा 50 प्लस फुटबाल टीम द्वारा गोल्ड मैडल जीता है। विगत 29 अप्रैल 2022 को कैबिनेट मंत्री द्वारा ही खेलो इंडिया - खेलो मास्टर्स के तहत उत्तराखण्ड की फुटबाल टीम को पवेलियन ग्राउण्ड से फ्लैगऑफ किया था। उसी दिन मंत्री द्वारा कहा गया था कि मैडल जीत कर आओगे तो मैं ही आप लोगों को सम्मानित भी करूंगा। 

उत्तराखंड के इतिहास मे 22 साल मे पहली बार उत्तराखंड के फुटबाल खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। ‘‘द्वितीय खेलो मास्टरर्स  नेशनल गेम प्रतियोगिताएं’’ 30 अप्रैल से 03 मई तक दिल्ली के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित हइंर्। जिसमें 23 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड से कुल 85 खिलाडियों का दल इस प्रतियोगिता हेतु रवाना हुआ था। आसाम राज्य की टीम सबसे बड़ी थी। उत्तराखण्ड की 40 प्लस टीम द्वारा  रजत पदक तथा 50 प्लस फुटबाल टीम द्वारा गोल्ड मैडल जीता। 

इस दौरान 40 प्लस की फुटबाल टीम के मनोज नेगी (कप्तान), आशीष गुरुंग, संदीप रावत, मनोज कोहली, गोविन्द सिंह बिष्ट, मुकेश, 50 प्लस की फुटबाल टीम मे कमल सिंह रावत ( कप्तान ), सुनील कुमार गुरुंग, विमल सिंह रावत, हिम्मत सिंह, विरेन्द्र सिंह रावत, दीपक सिंह(गोल कीपर ) , विमल सिंह रावत ( पौड़ी ), प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र सिंह रावत, सतीश रावत (गोल कीपर), परविन्द्र भंडारी, नन्दलाल तथा उत्तराखंड कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स मैनेजर / फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा, असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे खेलों क़ो बढ़ावा देने के लिए खेलों इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं क़ो प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी मे बुजुर्ग खिलाड़ियों के लिए खेलों मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया गया था। जिसमें उत्तराखंड की 40 प्लस और 50 प्लस की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया गया था। मैंने टीम को रवाना करते समय भी अपनी क्षमता भर योगदान किया था। मैं आज भी इस बात को दोहराता हूं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा ले कर हमारी खेल प्रतिभाएं जिस तरह अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रही हैं, इस अभियान में मैं व्यक्तिगत तौर पर भी और सरकार की ओर से भरपूर सहयोग करेंगे। 

    इस दौरान सालावाला पार्षद भूपेन्द्र कठैत, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, मंजीत रावत आदि भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]