Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]


 माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा० जिला न्यायाधीश / मा० अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्री प्रदीप पंत जी के निर्देशानुसार  दिनांक 27.01.2024 को जनपद देहरादून के दूरस्थ स्थान शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानों, देहरादून के परिसर में बहुउद्देशीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का शुभारम्भ सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हर्ष यादव, एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया तथा शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानों के छात्रों द्वारा द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अध्यापक श्री आनन्द सिंह चौहान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया- 

1. शिविर में हर्ष यादव सचिव/ सिविल जज, वरिष्ठ प्रभाग,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के गठन एवं कार्यों, भारतीय संविधान में वर्णित विभिन्न प्रावधानों, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम् उत्तराखण्ड राज्य में प्रभावी प्रतिकर योजनाओं, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, साईबर अपराधों, यातायात नियम,जनपद देहरादून में नशे की समस्या के सम्बंध में जानकारी दी गयी।

 2.जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट द्वारा अपने विभाग की जनहित की विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गयी। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून श्री प्रदीप रावत जी द्वारा अपने शिक्षा विभाग की जनहित की विभिन्न योजनाओं के सम्बध में जानकारी दी गयी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून श्री संदीप नेगी जी द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गयी।


4. इसके अतिरिक्त उक्त शिविर में तहसीलदार डोईवाला श्री सोहन सिंह रांगड द्वारा राजस्व विभाग की योजनाओं एवं राजस्व विभाग से निर्गत किये जाने वाले प्रमाण पत्रों के संबंध में, सहायक श्रम आयुक्त श्री के० के० गुप्ता द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में , खंड विकास अधिकारी अपर्णा बहुगुणा द्वारा अपने विभाग के सम्बन्ध में ,जिला पूर्ति कार्यालय के श्री प्रशांत बिष्ट ने अपने विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम एवं योजनाओं के संबंध में ,डा शाहजहां ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में ,सी० सी० पी० ओ० मंजेश्वरी रावत द्वारा अपने विभाग के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उक्त शिविर में के0 बी० एम० के अध्यक्ष श्री सुन्दर श्याम कुकरेती द्वारा भी अपने विचार रखे गये ।

5. साई इंस्टीट्‌यूट की श्रीमती आरती रौथान की टीम द्वारा नशे की आदत एवं नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया। समाधान ए० जी० औ0 राजपुर रोड देहरादून की टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण,यातायात नियमों का पालन, पशु क्रूरता, शिक्षा का अधिकार, भ्रूण हत्या, महिलाओं का घरेलू हिंसा से निवारण अधिनियम 2005 के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त एका कार्यक्रम में शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानों के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


6. इसके अतिरिका उक्त शिविर में उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित आवेदन पत्र वितरित किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर में चिकित्सीय कैम्प लगाकर लोगों का चिकित्सीय परीक्षण भी किया गया तथा ग्राफिक एरा, अस्पताल की टीम द्वारा भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों का उपचार दिया गया। उक्त शिविर में स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 14  से अधिक व्यक्तियों/दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, घुटने की टोपी, वॉकर, बेल्ट एवं बैसाखी (Wheelchair, Knee Cap, Crutches) आदि भी वितरित किये गये। 7. इसके अतिरिक्त उक्त शिविर में ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग, वन-विभाग, राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग, आर्यवेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, उधान विभाग, जिला पंचायत राज विभाग आदि विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभाग की सामान्य जनता के हित की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी एंव अपने विभाग से सम्बंधित आवेदन पत्र वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग की विभिन पेंशन योजनाओं  हेतु आवेदन प्राप्त कर अग्रेत्तर कार्यवाही की गयी।


8. कार्यक्रम का संचालन पराविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर सिह रावत एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर श्री मोहन लाल रतूडी द्वारा किया गया। उक्त शिविर में सेवानिवृत जिला न्यायाधीश, श्री आर० सी० कुकरेती, शिक्षा विभाग के श्री प्रेमलाल भारती, विद्यालय के प्रधानाचार्य पाण्डे जी, अन्य अध्यापकगण, जन प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के पराविधिक कार्यकर्तागण हरीश कुमार, सुभाष तिवारी, नेहा, सुमन आदि भी उपस्थित रहें।


9. यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी भी महिला/व्यक्ति को अपनी समस्या के निवारण हेतु अन्यथा निशुल्क विधिक सहायता हेतु आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2520873 एवं ई०मेल-disa-deh- uk@nic.in पर सम्पर्क कर सकता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 09.03.2024 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत् भी प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित प्रतिभागियों को वाणिज्यिक न्यायालय के गठन व उद्देश्य, टेली लॉ मोबाइल एप/न्यायबंधु App, E-Court Services App के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी।


10. उक्त शिविर में यह भी अवगत कराया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कार्यालयों व न्यायालयों से सम्बंधित कानूनी सहायता हेतु ऑफलाईन सुविधा के अतिरिक्त ऑनलाईन सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है, जिसके सम्बंधित व्यक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की नियमावली के अनुसार खुद पोर्टल में लॉगइन कर प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकता है। यह सुविधा ऑफलाइन भी मिलेगी एवं पात्र व्यक्ति NALSA Legal Services Management System (LSMS) Online Portal पर जाकर प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकते हैं। शिविर के अन्त में पम्पलेट/सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]