रक्तदान ही है उत्तम सेवा। रक्तदान करके ही बचाइए जान। रक्तदान है सबसे ऊंचा इसके जैसा दान है न दूजा, के स्लोगन को धरातल पर उतारने तथा साकार करने हेतु यशश्वी निदेशक नागरिक सुरक्षा श्री केवल खुराना जी के निर्देशानुसार कुशल नेतृत्व में श्री श्यामेंद्र कुमार साहू, डिप्टी कंट्रोलर नागरिक सुरक्षा के पर्यवेक्षण में दिनांक 28 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक वार्डनों द्वारा भारत फर्नीचर राजपुर रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 42 यूनिट रक्तदान करके जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई गई। भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविर का आयोजन जीवन बचाने हेतु नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजन किये जाते रहेंगे । नागरिक सुरक्षा संगठन के डिप्टी कंट्रोलर, सहित वार्डनों/ स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उक्त रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।






























.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.