Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]





राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खी बाग की छात्राऔ को संबोधित करते वरिष्ठ सिविल जज श्री हर्ष यादव जी


 देहरादून 3 जनवरी 2024जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के तत्वाधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खी बाग में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने बताया कि इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि सचिव विधिक  सेवा प्राधिकरण एवं वरिष्ठ सिविल जज माननीय हर्ष यादव जी थे उन्होंने छात्राओं से संविधान के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा केंद्र सरकार राज्य सरकार व स्थानीय सरकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही अदालतों के बारे में भी बच्चों को बताया इसके अतिरिक्त यादव जी ने नशे से होने वाले  नुकसान से भी छात्रों को रूबरू करवाया यादव जी ने बताया कि जिस तरह बच्चे नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं व नशे के आदि बनते जा रहे हैं यह हमारे समाज के लिए अत्यंत घातक है उन्होंने ड्रग्स प्रभावित लोगों के लक्षण भी भी बताएं  इससे कैसे दूर रहा जाए इसके बारे में भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया इसके साथ ही यादव जी ने साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को जानकारी दी तथा उपरोक्त विषय पर परिचर्चा भी की इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कल्पना कंडारी व अन्य अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा द्वितीय पाली में राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर एक कार्यशाला आयोजित की गई इस कार्यशाला में निरीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा के बारे में  जानकारी दी एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर जो अर्थ दंड दिया जाता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में किए जाएंगे राष्ट्रीय सेवा योजना किशनपुर की की कार्यक्रम अधिकारी कुसुम गैरोला ने  आए हुए अतिथियों का पुष्प  देकर देकर स्वागत किया एवं  आभार व्यक्त किया साथ ही इस आशा के साथ की भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम हमारे विद्यालय में करवा कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे उनका धन्यवाद व्यक्त किया  इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवी उपस्थित रहे

    

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]