आज दिनांक 4 जनवरी 2024 को राजकीय बालिका इंटर कालेज अजबपुर कलां की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन प्राविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर रावत द्वारा शिविर में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा एक व्याख्यान विभागीय उप निरीक्षक श्री विनोद राणा द्वारा स्वयं सेवियों को जागरूक किया गया। इसके तहत श्री राणा जी द्वारा ड्रग्स यूजर के लक्षण, प्रभाव व व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले अपराध, इसके साथ-साथ साइबर सेल की उप निरीक्षक श्रीमती निर्मल भट्ट ने सोशल मीडिया में होने वाले अपराध जैसे ओएलएक्स , इनसे बचाव व प्राविधिक कार्यकर्ता श्री उमेश्वर रावत ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम वयस्क बच्चों के लिए अति आवश्यक हैं तथा भविष्य में आने वाली पीढियो के लिए भी काफी आवश्यक है ।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की की आप लोग हमारे बच्चों के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहेंगे।इस कार्यक्रम में सह प्रभारी श्रीमती अंजू कुमेडी व श्रीमती भावना ननैथानी उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.