हरितालिका तीज पर सजेगा आस्था और संस्कृति का भव्य रंग, 6 सितंबर को भव्य तीज मेला
देहरादून। गोर्खाली समाज में हरितालिका तीज पर्व को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गोर्खाली समाज की ओर से 6 सितंबर 2026 को महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक भव्य तीज मेले का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार मेले में करीब 12 से 15 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में तीज समूह नृत्य, पारंपरिक तीज गायन, लाइव तीज गायन, ‘तीज सुंदरी’ एवं ‘तीज प्रिंसेस’ प्रतियोगिता तथा वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही गोर्खाली समाज के पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा।
संस्कृति और परंपरा का होगा भव्य संगम
हरितालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। महिलाएं अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। आयोजन का उद्देश्य गोर्खाली समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करना है।
आयोजन में जुटे समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य
मेले को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष प्रभा शाह , कार्यक्रम अध्यक्ष माया पवार , सचिव ज्योति कोटिया के साथ संरक्षक सूर्य विक्रम शाही व गोदावरी थापा थापली , पूजा सुब्बा चंद्र, मंजू कार्की, वंदना बिष्ट,सुनीता छेत्री, प्रमिला खत्री, मीनू छेत्री, विनिता छेत्री, संध्या थापा, निर्मला थापा, पूनम गुरंग, मधु खनाल, कविता माहुर, पुष्पा छेत्री, विनीत खत्री, उमा उपाध्याय, सविता छेत्री, सरोज गुरंग, उषा राणा, देवेंद्र शाही, ए.बी. खत्री, टीकू मगर, मधुसूदन शर्मा, संजय मल्ल , बुद्धिमान थापा, नीलकमल चंद, कविता छेत्री, राजेंद्र गुरंग और मधु छेत्री शामिल हैं।
आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने तथा गोर्खाली संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है।
गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से आयोजित यह तीज मेला गोर्खाली समाज की सांस्कृतिक एकता, महिला शक्ति और सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण उत्सव बनने की उम्मीद है।








No comments:
Post a Comment