Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media & Community

Media & Community

Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]






सम्पूर्ण गोरखा समाज को केंद्रीय OBC सूची में समान दर्जा दिलाने की मांग
देहरादून। समाज कल्याण, OBC एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार मा. खजान दास से गोरखा इंटरनेशनल संजय मल्ल ने उनके नवीन कार्य भवन, यमुना कॉलोनी में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को नवीन कार्य भवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान संजय मल्ल ने सम्पूर्ण गोरखा समाज को केंद्रीय OBC सूची में समान रूप से शामिल किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सूची में वर्तमान में गोरखा समाज के कुछ वर्गों को अलग रखे जाने के कारण समानता का प्रश्न उत्पन्न होता है।
उन्होंने मंत्री से अपेक्षा जताई कि ब्राह्मण एवं क्षत्रिय सहित सम्पूर्ण गोरखा समाज को एक समान OBC दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई और केंद्र सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी।
संजय मल्ल ने कहा कि उत्तराखंड में सम्पूर्ण गोरखा समाज को पहले से ही समान रूप से OBC का लाभ प्राप्त है, इसलिए केंद्रीय OBC सूची में भी गोरखा समाज को एक समान दर्जा मिलना सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंत्री मा. खजान दास इस विषय को उचित स्तर पर उठाकर सम्पूर्ण गोरखा समाज के हित में सकारात्मक पहल करेंगे।
सम्पूर्ण वार्ता में वरिष्ठ बीजेपी नेता फिरोज अख्तर ने भी अपना योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]