31अगस्त 2026 आज नगर निगम, देहरादून सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री माo सुबोध उनियाल , वन व स्वास्थ्य, उत्तराखंड सरकार ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया तथा आंदोलनकारियों से आत्मीय संवाद किया।
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष हमारी पहचान और राज्य की नींव का अभिन्न हिस्सा है। उनके सम्मान, अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
मंत्री जी ने पलायन पर भी अपने विचार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment