Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media & Community
Media & Community
Gorkha International connects Gorkhas across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
7 lakhs+ global audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
Gorkha International
नेपाल में भीषण जल प्रलय पर गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने गढ़ी कैंट स्थित शनि मंदिर में आचार्य श्री सुशांत जी महाराज के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं प्रार्थना कर जताया गहरा शोक
देहरादून। नेपाल में आई भीषण जल प्रलय एवं विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही पर गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी, उत्तराखंड ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। आपदा में कई लोगों के जान गंवाने तथा अनेक लोगों के लापता होने की खबरों के बीच कमेटी ने मृतकों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के शीघ्र सकुशल मिलने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।
गढ़ी कैंट स्थित शनि मंदिर में आचार्य श्री सुशांत जी महाराज के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं प्रार्थना आयोजित की गई। इस दौरान नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए शांति, सुरक्षा और जल्द राहत मिलने की कामना की गई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि नेपाल में आई इस भीषण आपदा ने हजारों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। बाढ़ के रौद्र रूप में कई लोगों के घर, गृहस्थी और आवश्यक सामान बह गए हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और जरूरी सामग्री की आवश्यकता बनी हुई है।
कमेटी ने नेपाल के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग भी शुरू किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पड़ोसी देश नेपाल के लोगों के साथ खड़ा होना मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी है। कमेटी आगे भी जरूरतमंद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
कमेटी ने बताया कि इससे पूर्व थराली में आई भीषण आपदा के दौरान भी गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी द्वारा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहयोग किया गया था।
वर्ष 2026 की अध्यक्ष श्रीमती माया पवार एवं संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नेपाल की त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर उपासना थापा, सविता छेत्री, प्रमिला खत्री, मधु छेत्री, पूनम गुरुंग, कविता छेत्री, मधु खनाल, पुष्पा छेत्री, कविता माहुर, सुनीता छेत्री, पूजा सुब्बा चंद्र, संध्या थापा, संगीता, ज्योति कोटिया, राजेंद्र गुरुंग, बुद्धिमान थापा, सरोज गुरुंग, एन.बी. खत्री, नील कमल चंद, देविन शाही, संजय मल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कमेटी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आपदा में दिवंगत सभी पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान हो, लापता लोग शीघ्र अपने परिवारों के पास सकुशल लौटें तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति मिले।
— गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी, उत्तराखंड
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment