Gorkha International
Connecting Gorkhas, connecting the world
Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.
Media
Media & Community
Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.
10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.
Watch Gorkha International on YouTube →Post Page Advertisement [Top]
gorkha international
महिंद्रा ग्राउंड,गढ़ी कैंट, देहरादून विश्वप्रसिद्ध "गोर्खाली महिला हरितालिका तीज" महोत्सव सुंदर भव्य आयोजन
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं मा. कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी द्वारा अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा जी की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया।
गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव — गढ़ी कैंट, देहरादून
गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में मुख्य अतिथि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी जी, मा. कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, श्रीमती निर्मला जोशी जी, श्रीमती नेहा जोशी जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती माया पंवार जी, अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह जी, गोरखा कल्याण की सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कोटिया जी, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शाही जी, श्री सूर्य विक्रम शाही जी, श्रीमती गोदावरी थापली जी, ओलंपस हाई स्कूल के चेयरमैन श्री कुणाल शमशेर मल्ल जी, श्रीमती अनुराधा मल्ल जी, नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक श्री एस.के. साहू जी एवं उनकी टीम सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
गोर्खाली समाज की महिलाओं द्वारा कई वर्षों से आयोजित यह उत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं का सुंदर संगम है। हालांकि, नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी के कारण इस वर्ष कार्यक्रम को सादगीपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभावित नेपाली भाई-बहनों के हरसंभव सहयोग का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं मा. कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी द्वारा अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा जी की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनुकृति गुसाईं जी, श्रीमती वंदना ठाकुर जी, श्रीमती संध्या थापा जी, श्रीमती कमली भट्ट जी तथा गोरखा इंटरनेशनल के संस्थापक/अध्यक्ष श्री संजय मल्ल जी सहित अन्य सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संजय मल्ल
गोरखा इंटरनेशनल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment