देहरादून 03 सितंबर। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने नेपाल में और असम में आई जल प्रलय और आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस वर्ष आयोजित होने वाले तीज उत्सव एवं मेले को चैरिटी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। समिति पिछले करीब 20 वर्षों से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में भव्य रूप से तीज उत्सव मेले का आयोजन करती आ रही है।
समिति की ओर से बताया गया कि नेपाल में आई भीषण आपदा से जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उत्सव के दौरान दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और मौन रखा जाएगा तथा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से भी आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान देने की अपील की जाएगी।
समिति ने कहा कि भारत हमेशा दुख की घड़ी में अपने पड़ोसी देश नेपाल और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ खड़ा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में प्रार्थना एवं शांति पाठ आयोजित करने की योजना है।
वर्ष 2026 की समिति अध्यक्ष माया पंवार ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक सहयोग कर आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में भागीदारी करें।
देहरादून 03 सितंबर। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने नेपाल में आई जल प्रलय और आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस वर्ष आयोजित होने वाले तीज उत्सव एवं मेले को चैरिटी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। समिति पिछले करीब 20 वर्षों से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में भव्य रूप से तीज उत्सव मेले का आयोजन करती आ रही है।
समिति की ओर से बताया गया कि नेपाल में आई भीषण आपदा से जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में उत्सव के दौरान दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और मौन रखा जाएगा तथा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से भी आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान देने की अपील की जाएगी।
समिति ने कहा कि भारत हमेशा दुख की घड़ी में अपने पड़ोसी देश नेपाल और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ खड़ा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में प्रार्थना एवं शांति पाठ आयोजित करने की योजना है।
वर्ष 2026 की समिति अध्यक्ष माया पंवार ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक सहयोग कर आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में भागीदारी करें।
संस्था अध्यक्ष प्रभा शाह , कार्यक्रम अध्यक्ष माया पवार , सचिव ज्योति कोटिया के साथ संरक्षक गोदावरी थापा थापली व सूर्य विक्रम शाही ,पूजा सुब्बा चंद्र, मंजू कार्की, वंदना बिष्ट,सुनीता छेत्री, प्रमिला खत्री, मीनू छेत्री, विनिता छेत्री, संध्या थापा, निर्मला थापा, पूनम गुरंग, मधु खनाल, कविता माहुर, पुष्पा छेत्री, विनीत खत्री, उमा उपाध्याय, सविता छेत्री, सरोज गुरंग, उषा राणा, देवेंद्र शाही, ए.बी. खत्री, टीकू मगर, मधुसूदन शर्मा, संजय मल्ल , बुद्धिमान थापा, नीलकमल चंद, कविता छेत्री, राजेंद्र गुरंग और मधु छेत्री सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने कहा कि तीज उत्सव को इस बार सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment