Gorkha International

Connecting Gorkhas, connecting the world

Gorkha International is a globally recognized media and community service organization dedicated to preserving culture and serving society through impactful initiatives in media, social welfare and humanitarian care.

Media

Media & Community

Gorkha International connecting Gorkhas connecting the world across borders through trusted media, community initiatives and cultural storytelling.

10 lakhs+ international audience as per Google Analytics.

Watch Gorkha International on YouTube →

Post Page Advertisement [Top]

 ॥ आचार्य ममगाईं जी द्वारा पर्यटन स्थल कुण्ड सौड़ नर्सिंग भगवान एवं जगदी मंदिर सौन्दर्यीकरण का किया गया शुभारंभ ॥


आचार्य ममगांई जी के विशेष सहयोग द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत उरोली इजरा में शंकराचार्य बद्रिकाश्रम ज्योतिष ब्यास पीठ से अलंकृत, उत्तराखंड सरकार में चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण समिति के उत्तराखंड सरंक्षक आदरणीय आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं जी








व कनोडिया एंड कंपनी के एच.ओ.डी. आदरणीय श्री  प्रदीप जी व प्रबन्धक श्री प्रकाश भट्ट जी द्वारा  पर्यटन स्थल कुण्ड सौड़ नर्सिंग भगवान एवं जगदी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया ।












आचार्य जी ने दूरभाष पर पूज्यनीय मंगला माता जी से जगदी माता के मंदिर के निर्माण संबध पर बात की पूज्यनीय माता जी के प्रतिनिधि श्री जगमोहन आजाद द्वारा मंदिर निर्माण के लिए स्वीकृति दी गयी ।  उसके पश्चात आचार्य जी कोरोना काल मे घर लौटे प्रवासी दौलत राणा जी की साबुन फैक्ट्री का भी शुभारंभ किया गया। आचार्य जी ने महिला समूहो को  इन लघु उद्योगो से जोड़ने के लिए कहा ।

इस पुनीत कार्य के लिए सभी क्षेत्र वासियों ने आदरणीय आचार्य जी व कनौडिया परिवार का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर प्रधान उरोली डॉ संजय राणा,प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा,पूर्व प्रधान दरम्यान सिंह राणा,सहित भारी संख्या में गांव वासी मौजूद  थे ।




॥ आचार्य ममगाईं जी द्वारा बांगर स्थित प्रसिद्ध वासुदेव भगवान जी के पुजा स्थल एंव मंदिर प्रांगण के  सौन्दर्यीकरण का गिया गया शिलान्यास एंव पुजन ॥


आचार्य श्री शिव प्रसाद मंमगाई जी के विशेष प्रयासो से आज 14/01/2021 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर क्षेत्र के आराध्य देव भगवान वासुदेव जी के पुजा स्थल एंव मंदिर प्रांगण सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास एंव पुजन किया गया। शिलान्यास के इस अवसर पर  आचार्य ममगांई जी ,मुख्य अतिथि  दिनेश कनौडिया एंड कंपनी के सम्मानित एच ओ डी श्री प्रदीप सिंह जी, मैनेजर श्री प्रकाश भट्ट जी एंव साथ में श्रीमती सरला खंडूरी भाजपा कार्यकर्ती भगवान वासुदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत संरक्षक श्री कपुर सिंह रावत जी सचिव श्री गंगा राम भट्ट जी पुर्व संरक्षक श्री कुलेन्द्र राणा जी श्री चिरंजीप्रसाद सेमवाल, प्रधान गैठाणा सरबीर मेंगवाल, धारकुडी भगवान सिंह, कोट संजय सेमवाल, सन् बीरबल सिंह, जखवाडी विनोद लाल, खलियान विछना देवी, मुन्याघर सुशील  , पुजार गाँव रामप्रसाद जी क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनीता सेमवाल जी, मुकेश शाह जी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जाखी, उत्तम पंवार, सज्जन मेंगवाल, टीका राम भट्ट जी, राजेन्द्र प्रसाद जी, एंव अन्य  कई बांगर के सम्मानित बुजुर्ग युवा पीढ़ी सभी उपस्थित लोगों के समक्ष कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा सम्बोधन किया गया एवं श्री आचार्य जी ने सभी लोगों से कहा कि धार्मिक कार्यों में बढ चढ हिस्सा लेने के साथ ही धर्म के रास्ते पर चलने वाले को परमात्मा अवश्य पार करते हैं बैठक में राममंदिर निर्माण पर भी सभी क्षेत्रीय लोगो से चर्चा की गयी बैठक में उपस्थित समस्त जनता ने राम मंदिर के निर्माण कार्यक्रम मैं बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए एक स्वर में हामी भरी राम मंदिर निर्माण एवं वासुदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के निर्माण  के लिए एक बार पुनः सभी बांगर वासियों की ओर से सम्मानित आचार्य जी एवं कनौडिया एंड कंपनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Bottom Ad [Post Page]